फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RajasthanNews: Families of trainee SIs protest in Jaipur, say recruitment exam should not be cancelled

Rajasthan News : जयपुर में ट्रेनी एसआई के परिवारों का धरना, कहा- भर्ती परीक्षा रद्द न करे सरकार

Sun, 13 Oct 2024 03:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 03:32 PM IST
सार

एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द किए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच जयपुर में बड़ी संख्या में ट्रेनी एसआई के परिवारों ने धरना दिया। परिजनों का कहना था कि कुछ दोषी लोगों की गलती की सजा सभी को न दी जाए।

विज्ञापन
RajasthanNews: Families of trainee SIs protest in Jaipur, say recruitment exam should not be cancelled
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के जन शहीद स्मारक पर रविवार को बड़ी संख्या में ट्रेनी SI के परिवारों ने धरना दिया। उनका कहना है कि SI भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द न किया जाए। परिजनों का कहना है कि कुछ अभ्यर्थियों ने गलत तरीके से परीक्षा पास की परंतु इसका दोष निर्दोष अभ्यर्थियों को न दिया जाए। परिवारों ने सरकार से मांग की कि जो लोग दोषी पाए गए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो लेकिन मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के भविष्य को खतरे में न डाला जाए।

विज्ञापन


धरने में शामिल दृष्टि चौहान ने बताया, मेरा भाई एक साल से ट्रेनिंग कर रहा है, त्योहारों पर भी घर नहीं आ पाता। पेपर लीक की वजह से उसकी मेहनत बर्बाद क्यों हो? आरपीएससी की गलतियों की सजा निर्दोष क्यों भुगते?
विज्ञापन


छह मंत्रियों की समिति का फैसला बाकी

एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर छह मंत्रियों की एक समिति गठित की गई है, जो इस पर निर्णय लेगी कि परीक्षा रद्द की जाए या नहीं। इस बीच ट्रेनिंग कर रहे 809 अभ्यर्थी इस असमंजस की स्थिति से परेशान हैं। इनका कहना है कि कुल 859 अभ्यर्थी परीक्षा पास कर ट्रेनिंग कर रहे हैं, जिनमें से 50 को पेपर लीक के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। यदि परीक्षा रद्द की गई तो बाकी 95% निर्दोष अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारों की अपील

धरने में शामिल मंजू देवी जो अपने पति के साथ पालड़ी मीणा से आई थीं, ने बताया कि वे सब्जी मंडी में कुली का काम करते हैं और अपने बेटे को कड़ी मेहनत से पढ़ाया है। मंजू देवी का कहना है, "अगर यह परीक्षा रद्द कर दी गई, तो हमारे बेटे का भविष्य बर्बाद हो जाएगा।"

खेतड़ी से आई एक बुजुर्ग महिला ने भी अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की। उनकी बेटी परीक्षा पास कर चुकी है और उनके पास अब कोई सहारा नहीं है। उनकी मांग है कि दोषियों को सजा मिले और निर्दोष अभ्यर्थियों को बख्शा जाए।


निशा, जिनकी बहन इस परीक्षा में सफल हुई है, ने बताया कि उनकी बहन 2016 में भी परीक्षा पास कर चुकी थी लेकिन इंटरव्यू में चयन नहीं हो पाया। इस बार उसने पूरी मेहनत से परीक्षा पास की और ट्रेनिंग कर रही है। निशा का कहना है कि निर्दोष अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed