फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Unseasonal rain spoils the hard work of farmers, possibility of huge damage to crops

Rajasthan Weather Update: बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरा, फसलों को भारी नुकसान की आशंका

Sat, 02 Mar 2024 08:35 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 08:35 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसल के साथ ही मंडी में बेचने के लिए तैयार अनाज पर भी पानी फेर दिया है। बारिश से सरसों, चना और मसूर के साथ ही अन्य फसल को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Unseasonal rain spoils the hard work of farmers, possibility of huge damage to crops
प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शुक्रवार को हुई बेमौसम तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसल के साथ ही मंडी में रखा अनाज भी भीग गया। बारिश से सरसों, चना और मसूर की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


हाड़ तोड़ मेहनत के बाद तैयार फसल यदि इस तरह बर्बाद हो जाए तो ईश्वर के समक्ष रोने के सिवा कुछ नहीं बचता। प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को हुई बारिश ने किसानों महीनों की मेहनत पर पल भर में पानी फेर दिया। बारिश से खेतों में खड़ी फसल के साथ ही मंडी में बेचने के लिए लाया गया अनाज भी भीग गया। 

विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: Unseasonal rain spoils the hard work of farmers, possibility of huge damage to crops
मंडी में रखे अनाज पर पानी फेर गया मौसम - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदेश में कल दौसा, सवाई माधोपुर, बूंदी, टोंक, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, झालावाड़, दूदू, अजमेर, जयपुर समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का हुई। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। हालांकि मौसम विभाग पिछले दो-तीन दिन से लगातार बारिश होने की चेतावनी दे रहा था। 

मौसम के अचानक बदले मिजाज ने खेतों में खड़ी फसल को तो नुकसान पहुंचाया ही है, साथ ही मंडी में बिकने के लिए तैयार पड़े अनाज को भी बर्बाद कर दिया। झालावाड़ और उसके आसपास के क्षेत्र में शाम चार बजे के बाद अचानक बदले मौसम से तेज गड़गड़ाहट के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। झालरापाटन और समीप के मालीपुर आदि इलाकों में चने के आकार के ओले बरसे, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा।

Rajasthan Weather Update: Unseasonal rain spoils the hard work of farmers, possibility of huge damage to crops
चने के आकार के ओले गिरे - फोटो : सोशल मीडिया

तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं और धनिया की फसल में भी काफी नुकसान की संभावना बताई जा रही है। तेज बरसात के चलते मंडी में रखी हुई जींस भी भीग गई। इस बारिश से सरसों, चना और मसूर की फसल को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने 1 व 2 मार्च को प्रदेश के कई संभागों में बारिश होने की चेतावनी दी थी।

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर किसानों को सलाह दी गई थी कि वे अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखें। साथ ही रबी की फसलों में भी सिंचाई या किसी भी तरह का रासायनिक छिड़काव बारिश की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए ही करें।

फिलहाल बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसान की चिंता बढ़ा दी है। फसले पकने की स्थिति में है लेकिन बिगड़े मौसम से उनके खराब होने की आशंका बढ़ गई है। खेतों में अभी सरसों, धनिया, गेहूं, लहसुन की खड़ी फसलों की क्वालिटी पर बारिश व ओलावृष्टि से खासा असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed