फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update Temperature Drops Minimum and Maximum Temperature Mount Abu Remains Coldest City

Rajasthan Weather: राजस्थान में दिन-रात का तापमान गिरा, सबसे ठंडा रहा माउंट आबू, इन शहरों में होती है खूब ठंड

Wed, 23 Oct 2024 10:53 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 23 Oct 2024 10:53 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update: भीषण गर्मी, रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद अब राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं। प्रदेश में दिन और रात के पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update Temperature Drops Minimum and Maximum Temperature Mount Abu Remains Coldest City
सबसे ठंडा रहा माउंट आबू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में दिन का तापमान गिर रहा है और रातें ठंडी होने लगी हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा इलाका माउंट आबू रहा, जहां सोमवार को सबसे कम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


गंगानगर में न्यूनतम तापमान में 24 घंटों में करीब 5.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गंगागनर में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया है। यहां सामान्य से न्यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री की कमी देखने को मिली है। चूरू में भी न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। यहां सामान्य से न्यूनतम तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर में न्यूनतम तापमान में सामान्य से 6 डिग्री की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार दिवाली के बाद प्रदेश में सर्दी का असर तेजी से बढ़ेगा। राजस्थान में दिसंबर के मध्य से जनवरी तक कड़ाके की सर्दी रहने वाली है। वैसे प्रदेश में सर्दी की दस्तक  अक्टूबर से होती है जो मार्च तक रहती है। पिछले कई साल के मुकाबले इस बार अधिक ठंड रहेगी। गौरतलब है कि इस बार प्रदेश में गर्मी और बारिश ने भी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। गर्मी में अधिकतम तापमान 50 डिग्री को भी पार कर गया था, जबकि मानूसन में पिछले 2 दशकों में सबसे ज्यादा बरसात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये हैं राजस्थान के सबसे ठंडे इलाके
राजस्थान में चूरू, माउंट आबू, गंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, सीकर और पिलानी में सर्दियों में सबसे कम तापमान देखा जाता है। मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा शहर चूरू है। यहां रात के समय तापमान माइनस में पहुंच जाता है। साल 2022 में चुरू में न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सीकर के फतेहपुर में पिछले साल माइनस 4.7 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है। सर्दियों में यहां नलों में पानी जम जाता है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed