{"_id":"68e39694ddca1807c40e31eb","slug":"rajasthan-weather-update-stormy-rains-damage-crops-streets-submerged-amid-waterlogging-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: राजस्थान में तूफानी बारिश, फसलें बर्बाद, जलभराव के बीच पानी में डूबी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में तूफानी बारिश, फसलें बर्बाद, जलभराव के बीच पानी में डूबी सड़कें
Mon, 06 Oct 2025 03:46 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 06 Oct 2025 03:46 PM IST
सार
प्रदेश में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से कई इलाकों में तेज तूफानी बारिश हुई, जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया। कल भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
राजस्थान में तूफानी बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान से भले ही मानसून की विदाई हो चुकी हो लेकिन प्रदेश के मौसम में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते आज मानसून जैसी तूफानी बारिश हुई। कहीं पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो कहीं एक से डेढ़ घंटे तक बारिश हुई। शेखावाटी क्षेत्र में आज सुबह करीब 3 घंटे तक बारिश का दौर जारी रहा। यहां पर बारिश होने के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया और एक गाड़ी पानी के बीच पलट गई।
वहीं सरहदी क्षेत्र श्री गंगानगर और हनुमानगढ़ में भी सुबह करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हुई, इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ। राजधानी जयपुर में भी सुबह तेज बारिश हुई। दरअसल प्रदेश के मौसम में 5 अक्टूबर की दोपहर बाद एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में यह बड़ा बदलाव हुआ है।
ये भी पढ़ें: Jaipur Hospital Fire: एसएमएस अस्पताल में आग के बाद परिजनों का गुस्सा फूटा, अफरा-तफरी का माहौल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
आज बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चुरू, झुन्झनू, जयपुर, अलवर और नागौर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर बारिश होने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
इसके अलावा भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली, दौसा, पाली, राजसमंद, उदयपुर भीलवाड़ा, जालौर, सिरोही, जोधपुर, बांसवाड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कल 7 अक्टूबर को भी प्रदेश में कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। 8 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश का दौर थमने लगेगा।
लेकिन अब लगातार मौसम ड्राई रहने के चलते प्रदेश में सुबह और रात के समय गुलाबी सर्दी का असर बढ़ने लगेगा और दीपावली नजदीक आने के साथ ही धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ता दिखेगा। इस बीच यदि मौसम में कोई नया सिस्टम एक्टिव होता है तो दोबारा बदलाव देखा जा सकता है।