फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Rajasthan in the grip of dense fog, movement of buses and trains affected

Rajasthan Weather Update: घने कोहरे की चपेट में राजस्थान, बसों और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

Tue, 26 Dec 2023 11:32 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 11:32 AM IST
सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। घने कोहरे के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई जिलों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी नहीं के बराबर है और इसी के चलते सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Rajasthan in the grip of dense fog, movement of buses and trains affected
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरे का असर भी बढ़ता जा रहा है। कोहरे के चलते सड़कों पर विजिबिलिटी बहुत कम रह गई है। बस, ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने तय समय से कई घंटे लेट चल रही हैं। 

विज्ञापन


अलवर, भरतपुर, धौलपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न भागों में कोहरे का असर देखने को मिला। मौसम विभाग ने आज भी घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सीकर जिले के फतेहपुर में रात का सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 4 दिन बाद आज फिर माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


प्रदेश के अन्य शहरों अनूपगढ़ और श्रीगंगानर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि धौलपुर में 9 डिग्री, सिरोही 7.1 डिग्री और चूरू में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा जानकारी के मुताबिक आज पूर्वी राजस्थान के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed