फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Melting increased as the mercury fell, the entire state is in the grip of fog

Rajasthan Weather Update: पारा गिरने के साथ ही गलन बढ़ी, पूरा प्रदेश कोहरे की चपेट में, मावठ की संभावना बढ़ी

Sun, 31 Dec 2023 10:04 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 31 Dec 2023 10:04 AM IST
सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में दिन का पारा गिरने के साथ ही सर्दी और गलन का असर बढ़ा है। कोहरे का असर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Melting increased as the mercury fell, the entire state is in the grip of fog
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में तेजी से पारे का लुढ़कना जारी है। दिन का तापमान तेजी से कम हो रहा है, जिसके चलते ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है कि पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कई जगहों पर बादल छाए रहने की वजह से दिन में सर्दी का असर और भी ज्यादा रहेगा।

विज्ञापन


वहीं कोहरे ने पूरे राजस्थान के चपेट में ले लिया है। आज इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, हनुमानगढ़, चूरू, गंगानगर में घने कोहरे की चेतावनी है। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। बादलों के छाए रहने से सुबह 9 बजे का तापमान भी 10 डिग्री से कम रहा।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जनवरी के पहले सप्ताह में राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने और जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed