फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update maximum temperature 46 degrees severe heat wave in many areas

Rajasthan News: दिन के साथ रात का पारा भी चढ़ा; अधिकतम तापमान 46 डिग्री, कई इलाकों में तेज लू का प्रकोप

Sat, 17 May 2025 08:09 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 17 May 2025 08:09 AM IST
सार

राजस्थान में तेज गर्मी का सिलसिला जारी है। दिन के साथ-साथ अब रात का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। दिन में सबसे ज्यादा गर्मी गंगानगर में रही, जहां तापमान 45.9 डिग्री पहुंच गया। वहीं रात को फलौदी में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री से ऊपर रहा, जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में गर्मी और बढ़ेगी।
 

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update maximum temperature 46 degrees severe heat wave in many areas
मौसम की मार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजस्थान में गर्मी बहुत तेज हो गई है। यहां का तापमान लगभग 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अप्रैल के अंत में तो पारा 47 डिग्री तक भी पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। दिन के साथ-साथ रातें भी बहुत गर्म हो रही हैं। कई जिलों में रात का तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर चला गया है। सबसे ज्यादा रात का तापमान फलौदी में 32.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा पांच और शहरों में भी रात का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रहा।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में गंगानगर राजस्थान का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों में जोधपुर और बीकानेर जैसे सीमावर्ती इलाकों में धूल भरी हवाएं चलेंगी और तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। इन इलाकों में तापमान 45 से 46 डिग्री के करीब रह सकता है। इस दौरान हीट वेव का असर भी रहेगा। राज्य के उत्तरी हिस्सों में 19 और 20 मई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बीकानेर और गंगानगर में हीट वेव की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पान मसाला-ज़र्दा इकाइयों पर 1580 करोड़ की GST चोरी, 9 ठिकानों पर पांच दिन चली रेड, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में 41.9, भीलवाड़ा में  42.5, अलवर में 43.6, जयपुर में 43, पिलानी में 44.5, कोटा में 43.8, बाड़मेर में 44.4, जैसलमेर में 44.6, जोधपुर में 42.4, फलौदी में 44.6, चूरू में 45.6, तथा बीकानेर में 45.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed