{"_id":"6635a2da237275552a0736f8","slug":"rajasthan-weather-update-light-rain-gave-relief-from-scorching-heat-weather-likely-to-be-pleasant-today-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: हल्की बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से दी राहत, आज मौसम सुहावना रहने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: हल्की बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से दी राहत, आज मौसम सुहावना रहने की संभावना
Sat, 04 May 2024 08:23 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 04 May 2024 08:23 AM IST
सार
Rajasthan Weather Update Today: प्रदेश के कुछ जिलों में लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में हुई बारिश से प्रदेश में एक बार फिर मौसम सुहावना हो गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कई जिलों में फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। कई जगहों पर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इसी के चलते आज प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश में कई जगहों पर हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है। 4 मई को प्रदेश के पांच जिलों में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश का मौसम फिलहाल सुहावना बने रहने की उम्मीद है। पिछले तीन दिन से प्रदेश के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक आज और कल में जोधपुर और बीकानेर में हल्की बारिश की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते जोधपुर-बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
राज्य के प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान अजमेर 38.8, भीलवाड़ा 39.6, भरतपुर 39.0, अलवर 39.2, जयपुर 38.7, सीकर 37.5, कोटा 41.0, बाड़मेर 41.2, जैसलमेर 42.1, जोधपुर 40.1, बीकानेर 40.0, चूरू 39.0, श्रीगंगानगर 37.6, धौलपुर 39.9, डूंगरपुर 40.9, जालौर 41.4, सिरोही 40.0, करौली 40.3 डिग्री दर्ज किया गया।