फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update Himalayan Storm Approaching Changes Expected in Early December

Rajasthan Weather: हिमालय पर आ रहा तूफान, बर्फीली हवालों से पड़ेगी ठंड; दिसंबर के पहले हफ्ते में बदलाव

Wed, 27 Nov 2024 09:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Nov 2024 09:55 AM IST
सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में दिसंबर के पहले सप्ताह से ही मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल हिमालय पर नया तूफान सक्रिय होता दिख रहा है। इसके प्रभाव से बारिश और बर्फबारी होगी और मौसम में अचानक बदलाव होगा। राजस्थान में भी इसके असर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update Himalayan Storm Approaching Changes Expected in Early December
राजस्थान में कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है। लेकिन दिसंबर के पहले सप्ताह से यहां अचानक मौसम बदलने की संभावना है। हिमालय पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है। यह एक तरह का तूफान है जिसके असर से बर्फबारी और बारिश होती है। मौसम विभाग के अनुसार 29 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय पर सक्रिय होगा। इसके असर से बर्फीली हवाएं चलनी शुरू होगी। राजस्थान में इसका असर दिसंबर के पहले सप्ताह तक देखने को मिल सकता है। विक्षोभ के असर से प्रदेश में तापमान में अचानक तेज गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही कोहरे का प्रभाव भी बढ़ेगा। 

विज्ञापन


बीते 24 घंटों में बदलाव नहीं
बीते 24 घंटों की बात करें तो राजस्थान में न्यूनतम पारे में कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि बीते 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा। बाड़मेर सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं फतेहपुर सबसे ठंडा इलाका रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
हिल स्टेशन माउंट आबू में माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री पर ही बना हुआ है। जबकि इसी सप्ताह की शुरुआत में पारा 5 डिग्री से भी नीचे चला गया था। बाड़मेर सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य शहरों के तापमान की बात करें तो सिरोही में अधिकतम तापमान 25.3 व न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री, फतेहपुर में अधिकतम तापमान 28.1 व न्यूनतम तापमान  8.2, सीकर में अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 8.5  डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed