Rajasthan Weather Update: पूर्वी राजस्थान में आज भारी बारिश की चेतावनी, 16 के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 14 Jul 2024 09:12 AM IST
सार
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें भरतपुर और धौलपुर के क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। बीते 24 घंटों में राजस्थान में करीब 25 स्थानों पर भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश गंगानगर के अनूपगढ़ में 97 एमएम दर्ज की गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया