फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Heat wave warning in 9 districts today, signs of change in weather from tomorrow

Rajasthan Weather Update: आज प्रदेश के नौ जिलों में हीट वेव की चेतावनी, कल से मौसम में बदलाव के संकेत

Wed, 19 Jun 2024 10:49 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 19 Jun 2024 10:49 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update Today: प्रदेश में दिन-ब-दिन बढ़ती गर्मी से आमजन की हालत पस्त है। मौसम विभाग ने आज भी नौ जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार कल से मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Heat wave warning in 9 districts today, signs of change in weather from tomorrow
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में गर्मी की आग से हाल-बेहाल हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 9 जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। इनमें गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, भरतपुर व धौलपुर में दोपहर में हीट वेव चल सकती है।

विज्ञापन


राजस्थान एक बार फिर से हीट वेव की चपेट में है। मंगलवार को भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हीट वेव का असर रहा। वहीं बुधवार को भी प्रदेश के 9 जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून से प्रदेश में मौसम तंत्र में बदलाव होगा। हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, कोटा, बारां, झालावाड़ में आंधी और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस बार राजस्थान में जून के अंत तक ही मानसून प्रवेश कर सकता है। फिलहाल यह दक्षिण गुजरात से आगे नहीं बढ़ा है, जबकि पूर्वानुमानों में 20 जून तक इसके राजस्थान पहुंचने की उम्मीद की जा रही थी। बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर जिले में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर के साथ पिलानी, चूरू, बीकानेर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, हनुमानगढ़ और करौली में भी तेज गर्मी रही और हीट वेव चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed