फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Effect of heat wave continues even at night, mercury expected to cross 47 in Jaipur

Rajasthan Weather Update: तप रहा है राजस्थान, रात में भी जारी लू का असर, जयपुर में पारा 47 पार जाने का अनुमान

Tue, 21 May 2024 09:12 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 21 May 2024 09:12 AM IST
सार

प्रदेश में गर्मी का असर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। दिन के साथ-साथ अब रात में भी लू का असर महसूस किया जा सकता है। लगातार चल रही गर्म हवाओं ने जीना दूभर कर दिया है। आने वाले एक सप्ताह में तापमान में और इजाफा होने का अंदेशा है। हालांकि सोमवार को प्रदेश के  कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी ने कुछ राहत दी है लेकिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Effect of heat wave continues even at night, mercury expected to cross 47 in Jaipur
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में अब भीषण गर्मी भरे दिन के साथ रातें भी झुलसाने वाली हो चली हैं। गर्मी का आलम यह है कि अब रात में भी लू का असर महसूस किया जा सकता है। यहां दिन का अधिकतम तापमान जहां 47 डिग्री तक पहुंच चुका है, वहीं रात के तापमान में भी 6 डिग्री के आसपास का परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


पूरा राजस्थान इस वक्त लू की चपेट में है। अलगे एक सप्ताह तक तापमान में और ज्यादा इजाफा देखने को मिल सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच चुका है, वहीं रात्रि में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। प्रदेश के 4 जिलों में बीते 24 घंटों में दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री से ज्यादा रहा। इनमें गंगानगर 46.3 डिग्री, पिलानी 46.6, बाड़मेर 46.1 और फलौदी का अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी के दौर से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि सोमवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी के चलते कुछ राहत महसूस की गई लेकिन आने वाले दिनों में तापमान शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं 22 से 25 मई के बीच गर्मी और लू को लेकर मौसम विभाग ने ज्यादातर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में भीषण लू का प्रभाव रहेगा और अधिकतम पारा 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज गर्मी के चलते फसलों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जिन जिलों में तेज लू चल रही है, वहां खेतें में सब्जियों की फसल पर हीट स्ट्रेस का असर आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed