फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Cold will increase from Nov. 17, IMD warns people traveling by road in these areas

Rajasthan Weather Update : 17 नवंबर से बढ़ेगी सर्दी, इन इलाकों में सड़क से सफर करने वालों को IMD की चेतावनी

Fri, 15 Nov 2024 09:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 09:27 AM IST
सार

17 नवंबर से राजस्थान में सर्दी बढ़ने वाली है। फिलहाल प्रदेश के बड़े हिस्से में कोहरे का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चुरू में अगले तीन दिनों तक अति घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Cold will increase from Nov. 17, IMD warns people traveling by road in these areas
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में इसी सप्ताह मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा। ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंच गया है। वहीं फतेहपुर और सिरोही में भी तापमान तेजी से कम हो रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभ का साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी उत्तरी अफगानिस्तान और पाकिस्तान में समुद्री सतह से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से ही आने वाले दिनों में राजस्थान में मौसम में तेज बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूतनत तापमान 18 डिग्री पर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


सर्दी के साथ होगी कोहरे की एंट्री 

प्रदेश में मौसम में आए इस बदलाव के चलते कोहरे का प्रभाव तेजी से बढ़ रह है। सड़क मार्ग से सफर करने वालों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। इसमें पश्चिमी राजस्थान में अगले तीन दिनों तक बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में घने से अति घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के चलते यहां सड़कों पर विजिबिलिटी बहुत कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed