{"_id":"6760ecfe7324fc2b8b0a3679","slug":"rajasthan-weather-update-cold-wave-in-7-district-mercury-in-minus-in-shekhawati-will-fall-by-2-degrees-more-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update : प्रदेश के 7 जिलों में शीतलहर, शेखावाटी में पारा माइनस में, 2 डिग्री और आएगी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update : प्रदेश के 7 जिलों में शीतलहर, शेखावाटी में पारा माइनस में, 2 डिग्री और आएगी गिरावट
Tue, 17 Dec 2024 08:46 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 17 Dec 2024 08:46 AM IST
सार
राजस्थान में भीषण शीतलहर का प्रकोप जारी है। बीते एक सप्ताह से प्रदेश के कई शहर अति शीतलहर और शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक इस स्थिति से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
पत्तों पर जमी बर्फ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कई शहरों में पारा जीरो डिग्री के आसपास चल रहा है। सीकर के फतेहपुर में बीते 4 दिनों से पारा माइनस में चल रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में शीतलहर का ये दौर अभी कुछ दिन और जारी रहने वाला है।
विज्ञापन
जयपुर मौसम केंद्र ने आज प्रदेश के 7 जिलों में अति शीतलहर और शीतलहर की चेतावनी जारी की है, इसमें सीकर में अति शीतलहर तथा अलवर, भीलवाड़ा, चूरू, झुंझनू, हनुमानगढ़ और नागौर में शीतलहर की चेतवानी दी गई है। शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर का प्रभाव सबसे ज्यादा महसूस हो रहा है। यहां फतेहपुर में पारा माइनस 0.4 दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि यहां न्यूनतम पारे में अभी 2 डिग्री तक की गिरावट और हो सकती है। इसके साथ ही इस सप्ताह प्रदेश में वर्षा का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। अमूमन बारिश के बाद तापमान में तेज गिरावट देखने को मिलती है।
विज्ञापन
सर्दी की हालत यह है कि प्रदेश के कई इलाकों में फसलों पर पाला मार गया है। खेतों और मकानों पर बर्फ की चादर जम रही है। शहरी क्षेत्र और अंदरूनी ग्रामीण इलाकों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक का फर्क देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
राजधानी जयपुर में वेदर स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि जयपुर के एमईटी यूनिवर्सिटी के मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर में अधिकतम तापमान 28.6 और फतेहपुर में निम्नतम न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री, अलवर में 2.2 डिग्री, पिलानी में 2.7 डिग्री, सीकर में 2.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 3.7, चूरू में 1.5 डिग्री, माउंट आबू में 2 डिग्री, नगौर 3.0 डिग्री, संगरिया 2.7 डिग्री, जालौर 3.6 डिग्री दर्ज किया गया।