फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Chance of rain with strong winds in next 48 hours, new western disturbance active

Rajasthan Weather Update: अगले 48 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

Sat, 01 Jun 2024 02:34 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 02:34 PM IST
सार

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते अगले 48 घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है। शेष राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Chance of rain with strong winds in next 48 hours, new western disturbance active
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने और दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। अधिकांश स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड होने की संभावना है। हालांकि गंगानगर, हनुमानगढ़, धौलपुर और भरतपुर में कहीं-कहीं हीट वेव दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


राज्य के अधिकांश भागों में अगले दो-तीन दिनों के दौरान हीट वेव से राहत मिलने का अनुमान है। इसके बावजूद पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 4-5 जून को अधिकतम तापमान फिर से 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है और कुछ स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में हो रहे इस बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है, जिससे फसलों को संजीवनी मिल सकती है हालांकि तेज हवाओं से फसलों को नुकसान भी हो सकता है, इसलिए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक सावधानियां बरतें और मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखें। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति में और बदलाव की संभावना है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed