{"_id":"6773d9dbf91bea0f180a8b34","slug":"rajasthan-weather-tremendous-cold-wave-today-dense-fog-affected-traffic-temperature-will-drop-further-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather : प्रदेश में आज जबरदस्त शीतलहर, घने कोहरे ने आवागमन प्रभावित किया, कल से और गिरेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather : प्रदेश में आज जबरदस्त शीतलहर, घने कोहरे ने आवागमन प्रभावित किया, कल से और गिरेगा तापमान
Tue, 31 Dec 2024 05:17 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 31 Dec 2024 05:17 PM IST
सार
पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर जोरदार ठंड रही तथा पश्चिमी राजस्थान में भी तेज ठंड का असर देखा गया है। पश्चिमी राजस्थान में आज सवेरे से जबरदस्त शीतलहर चल रही है। राज्य में कुछ जगहों पर घना कोहरा भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : राजस्थान
विस्तार
राजस्थान में मंगलवार को मौसम में जबरदस्त ठंड और गलन का प्रभाव देखने को मिला। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर शीत दिन तथा पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं शीत दिन से अति शीत दिन दर्ज किया गया है। पश्चिमी राजस्थान में जबरदस्त शीतलहर चल रही है। राजधानी जयपुर में सुबह से कुहासे के चलते मौसम में गलन महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान गंगानगर में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। माउंट आबू में न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री के स्तर पर बना हुआ है। फतेहपुर में आज पारा और लुढ़क गया। यहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि फतेहपुर में एक सप्ताह पहले तक न्यूनतम तापमान माइनस में जा चुका था लेकिन इसके बाद यहां तापमान करीब 10 डिग्री तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन कल से सर्दी और बढ़ेगी और तापमान में भी 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है।
विज्ञापन