फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan weather Today: Weather changes in Rajasthan, cold wave warning in Shekhawati

Rajasthan weather Today: राजस्थान में बदला मौसम, फिर लौटी शीतलहर, आज और लुढ़केगा पारा

Thu, 06 Feb 2025 08:13 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 06 Feb 2025 08:13 AM IST
सार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश के बाद अब अचानक तेज ठंड पड़ने लगी है। शेखावाटी क्षेत्र में आज शीतलहर की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है।

विज्ञापन
Rajasthan weather Today: Weather changes in Rajasthan, cold wave warning in Shekhawati
राजस्थान मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस सप्ताह कुछ जगहों पर बारिश और बूंदाबांदी हुई। इसके बाद से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जब पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाता है तो मौसम में तेज हलचल होती है। राजस्थान में 3 फरवरी को पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। इसके असर से 2 दिन कुछ क्षेत्रों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। अब यह राजस्थान क्रॉस कर चुका है इसलिए यहां तेज सर्दी पड़नी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


शेखावाटी में शीतलहर की चेतावनी
शेखावाटी में आज शीतलहर की चेतावनी जार की गई है। यहां न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान यहां न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी और आ सकती है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन


बाड़मेर सबसे गर्म
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान इस प्रकार रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जालौर में भी अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। निम्नतम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में 7 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के शेष शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में न्यूनतम तापमान 10.5, भीलवाड़ा में 7.7, जयपुर में 11.4, सीकर में 6.5, कोटा में 13.3, चित्तौड़गढ़ में 7.7, डबोक में 7, बाड़मेर में 12.3, जैसलमेर में 8.7, फलौदी में 12.4, बीकानेर में 9.3, अंता में 11.6 व सिरोही में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed