{"_id":"675515be4416abbc48083fd3","slug":"rajasthan-weather-today-minimum-temperature-dropped-by-3-to-4-degrees-imd-warned-of-rain-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Today : राजस्थान में 3 से 4 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Today : राजस्थान में 3 से 4 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी
Sun, 08 Dec 2024 09:13 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 08 Dec 2024 09:13 AM IST
सार
राजस्थान में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। प्रदेश के कई इलाकों तेज ठंड की चपेट में आ चुके हैं। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में बारिश हो सकती है और बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिन बारिश और बादल छाए रहने की चेतावनी जारी की है। नया पश्चिमी विक्षोभ आज भी सक्रिय रहेगा। इसके असर से सर्दी बढ़ेगी और बादल छाए रहेंगे। धूप की कमी से दिन के समय भी काफी ठंड का अहसास रहेगा। इसके बाद प्रदेश में 10 से 12 दिसंबर के बीच उत्तरी इलाकों तथा शेखावाटी क्षेत्र में जबरदस्त शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है। इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान 6 से 3 डिग्री के बीच रह सकता है। शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए बच्चों और बुर्जुगों को घर पर ही रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की तेज गिरावट आई है। शेखावाटी का सीकर जिला प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बन गया है। बीते 24 घंटों में यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पहुंच चुका है। हिल स्टेशन माउंट आबू पर भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चूरू में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में यहां न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। संगरिया में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा। करौली में न्यूनतम पारा 7.9 डिग्री दर्ज किया गया। पिलानी में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री, अलवर में 6.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन