{"_id":"69e2e99c242895f6270022c6","slug":"rajasthan-weather-takes-turn-hailstorm-in-some-areas-and-scorching-heat-in-others-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: बदला मौसम का मिजाज, कहीं ओले तो कहीं भीषण गर्मी; जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: बदला मौसम का मिजाज, कहीं ओले तो कहीं भीषण गर्मी; जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
Sat, 18 Apr 2026 07:47 AM IST
हिमांशु सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु सिंह
Updated Sat, 18 Apr 2026 07:47 AM IST
सार
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम साफ रहने से अगले कुछ दिनों में तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा। जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल...
विज्ञापन
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आने वाले कुछ दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और तेज महसूस होगा।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण कई जिलों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और तेज आंधी चली, जिससे तापमान में अस्थायी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, चूरू में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में रहा। वहीं बाड़मेर, जैसलमेर और पाली सहित कई शहरों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली।
हनुमानगढ़ और चूरू में ओलावृष्टि हुई
पिछले 24 घंटों के दौरान हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस बदले मौसम का असर किसानों पर पड़ा है, जहां खेतों में कटी हुई फसलों को नुकसान होने की खबरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
तापमान में गिरावट नहीं
पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर, भरतपुर, दौसा और टोंक समेत कई जिलों में दिनभर हल्के बादल छाए रहे, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। शाम होते-होते मौसम साफ हो गया और गर्मी का असर फिर से बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन, हाईटेक इंतजामों से सजा मंच
कैसा रहा इन शहरों का मौसम
इसी बीच अन्य शहरों के तापमान पर नजर डालें तो अजमेर में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 39.2, उदयपुर में 39.5 और नागौर में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।