{"_id":"6502b1312746e6d4b2003e13","slug":"rajasthan-weather-rain-alert-for-4-5-days-in-ajmer-and-bharatpur-divisions-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: बीकानेर से गुजर रही मॉनसून ट्रफ लाइन; इन संभाग में चार से पांच दिन बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: बीकानेर से गुजर रही मॉनसून ट्रफ लाइन; इन संभाग में चार से पांच दिन बारिश का अलर्ट
Thu, 14 Sep 2023 12:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:39 PM IST
सार
जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में 4-5 दिन बारिश का अलर्ट। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर आज लो प्रेशर एरिया बन गया है। इसके आगामी दो दिनों में उड़ीसा-छत्तीसगढ़ की तरफ आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश का अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर से आज मॉनसून की ट्रफ लाइन गुज़र रही है। इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में अगले 4-5 दिन बारिश का अलर्ट है। कुछ भागों में अगले तीन-चार दिन हल्के से मध्यम बारिश, जबकि कोटा, उदयपुर संभाग में 15-18 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश भी होने की संभावना है।
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर आज सुस्पष्ट (वेल मार्क) लो प्रेशर एरिया बन गया है। इसके आगामी दो दिनों में उड़ीसा-छत्तीसगढ़ की तरफ आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। मॉनसून ट्रफ लाइन आज भी बीकानेर से होकर गुजर रही है। इस सिस्टम के असर से राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में मानसून सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राज के कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में अगले तीन-चार दिन हल्के से मध्यम बारिश, जबकि कोटा, उदयपुर संभाग में 15-18 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश भी होने की संभावना है।
विज्ञापन
जोधपुर और बीकानेर संभाग के में 4-5 दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी 4-5 दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन