फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Monsoon Intensifies Again, Heavy Rain Alert in Eastern Districts for Next Two Days

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून: आज-कल पूर्वी हिस्से में तेज बारिश का अलर्ट, 6 सितंबर तक जारी रहेगा दौर

Fri, 04 Sep 2026 08:13 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 04 Sep 2026 08:13 AM IST
सार

राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय है। पूर्वी हिस्सों में 4-5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। जयपुर समेत कई जिलों में बादल, बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Monsoon Intensifies Again, Heavy Rain Alert in Eastern Districts for Next Two Days
राजस्थान का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत में बने मौसमी सिस्टम के असर से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। जयपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए हैं, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो रही है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने 4 और 5 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिल सकता है। 6 सितंबर को भी पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर आंधी और बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। इसके बाद 7 सितंबर से फिलहाल किसी तरह की चेतावनी नहीं है।

विज्ञापन

जयपुर में सुबह से बादल, बारिश के आसार

राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह मौसम बदला हुआ है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी राजस्थान में अगले दो दिन बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। ऐसे में जयपुर और आसपास के इलाकों में भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- भीलवाड़ा: निर्दलीय को चुनाव से हटने के लिए दिया लालच, घर में रखे एक लाख रुपये, भाजपा प्रत्याशी पर गंभीर आरोप

भरतपुर, धौलपुर और सवाई माधोपुर में बारिश का असर

इससे पहले गुरुवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली और अलवर में कई जगह तेज बारिश दर्ज की गई। कुछ इलाकों में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। बारिश के चलते कई जिलों में दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। बादल और बारिश का असर रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

6 सितंबर तक मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बारिश की गतिविधियां 6 सितंबर तक बनी रह सकती हैं। 4 और 5 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है, जबकि 6 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में भी 4 और 5 सितंबर को कुछ जगहों पर गरज-चमक और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है, हालांकि यहां भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।

बारिश के बाद तापमान में आएगी गिरावट

मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई देगा। बारिश और बादलों के कारण दिन के तापमान में कमी आने की संभावना है। इससे सितंबर की गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल सकती है। फिलहाल राजस्थान में मानसून पूरी तरह विदा होने की स्थिति में नहीं है। पूर्वी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने से एक बार फिर मानसून का असर मजबूत दिखाई दे रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed