फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Monsoon Break Likely to End, Rain to Intensify from September 4

मौसम अपडेट: राजस्थान में आज से मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 4 सितंबर से बारिश बढ़ने के आसार

Wed, 02 Sep 2026 06:52 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 02 Sep 2026 06:52 AM IST
सार

राजस्थान में चार दिन से बारिश थमी है। अब मानसून ब्रेक खत्म होने के संकेत हैं। 4 सितंबर से पूर्वी हिस्सों में बारिश बढ़ सकती है, जबकि तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Monsoon Break Likely to End, Rain to Intensify from September 4
मानसून जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में बीते 4 दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ है। सितंबर के पहले दिन प्रदेश में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मानसून ब्रेक खत्म होने के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम के आगे बढ़ने के साथ प्रदेश में बारिश की गतिविधियां दोबारा बढ़ सकती हैं। बुधवार और गुरुवार को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 4 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। बारिश थमने के कारण प्रदेश में तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। कई शहरों में दिन का पारा 34 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में श्रीगंगानगर 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई शहरों में भी तापमान 34 से 39 डिग्री के बीच रहा। उमस और तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

4 से 7 सितंबर तक बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, पूर्वी भारत के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा तट के आसपास सक्रिय है। इसके अगले 24 घंटे में धीरे-धीरे उत्तरी ओडिशा और झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ जम्मू, चंडीगढ़, शाहजहांपुर और वाराणसी से होते हुए लो प्रेशर सिस्टम तक पहुंच रही है और आगे बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इस मौसम सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: विवादों में फिर स्वरा भास्कर; जौहर पर उठाए सवाल, विरोध में आई करणी सेना

विज्ञापन
विज्ञापन

इन संभागों में बारिश का ज्यादा असर

मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मानसून फिर सक्रिय होने के आसार हैं।

जयपुर में दिनभर रही तेज गर्मी

राजधानी जयपुर में मंगलवार दोपहर तक मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्के बादल दिखाई दिए, लेकिन बारिश नहीं हुई। तेज धूप और उमस के कारण गर्मी का असर बना रहा। जयपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब एक डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने राजधानी में 4 सितंबर के बाद बारिश होने की संभावना जताई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed