{"_id":"6598dbf7d3f31c7ffb03b8a5","slug":"rajasthan-weather-mercury-reaches-freezing-point-in-bikaner-sikar-rain-alert-issued-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Today: प्रदेश में ठंड का प्रकाेप, बीकानेर-सीकर में जमाव बिंदु तक पहुंचा पारा, बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Today: प्रदेश में ठंड का प्रकाेप, बीकानेर-सीकर में जमाव बिंदु तक पहुंचा पारा, बारिश का अलर्ट
Sat, 06 Jan 2024 11:13 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:13 AM IST
सार
Rajasthan Weather Update Today : शीतलहर के प्रकोप से अगले एक दो दिनों तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय नहीं होता शीतलहर का कहर जारी रहेगा।
विज्ञापन
कोहरे की आगोश में लिपटा शहर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर और सीकर में पारा जमाव बिंदु तक पहुंच चुका है। दोनों ही जिलों में जबरदस्त शीतलहर चल रही है। ठंड के चलते यहां जनजीवन ठप हो गया है। यहां किसानों के लिए भी बड़ी परेशानी खड़ी हो चुकी हैं, क्योंकि रबी का सीजन चल रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान के ज्यादातर जिले अति घने कोहरे की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कोहरे का असर अभी जारी रहने वाला है। पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान के जिलों में अति घना कोहरा देखने को मिल रहा है, जिसमें विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है। शीतलहर के चलते सर्दी का असर मौजूदा न्यूनतम तापमान से भी ज्यादा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
सीकर में दिन के अधिकतम तापमान में भी सबसे ज्यादा 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे शीतलहर का असर और बढ़ गया है। ज्यादातर जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। दिन और रात दोनों ही ठंडे हो गए हैं। अगले दो दिनों में पूर्वी राजस्थान के लिए बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी है। इनमें कोटा, उदयपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, जयपुर, धौलपुर, भरतपुर और अलवर में अति घना कोहरा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन