{"_id":"689800be41b56a6ae408d0cc","slug":"rajasthan-weather-imd-has-issued-a-yellow-alert-for-light-to-moderate-rain-in-10-districts-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan weather: राजस्थान में अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan weather: राजस्थान में अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Sun, 10 Aug 2025 07:45 AM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Sun, 10 Aug 2025 07:45 AM IST
सार
राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 11 अगस्त से मौसम बदलने के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना रहेगी. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
राजस्थान में मौसम की भविष्यवाणी
- फोटो : social media
विस्तार
Rajasthan weather: राजस्थान में जून से जुलाई तक के 2 महीनों में सामान्य से 90 प्रतिशत से अधिक वर्षा हुई। खास तौर पर पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। लेकिन अगस्त में मानसून की तरफ्तार सुस्त पढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक राजस्थान में हल्की और मध्यम वर्षा का दौर ही चलेगा। आज मौसम विभाग ने राजस्थान के 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसमें मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा आकाशीय बिजली और तेज़ हवा (20-30 kmph) चलने की भी संभावना है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 9, 10 और 11 अगस्त को अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर और चूरू जिले में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बारिश की कमी के चलते गर्मी का ज्यादा प्रभाव बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान में 11 अगस्त से मौसम बदलने के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना रहेगी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि बंगाल की खाड़ी से नया सिस्टम बन रहा है जो हवाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके चलते झुंझुनू, चूरू, सीकर, जयपुर, दौसा, अलवर, करौली, बारां, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा आकाशीय बिजली और तेज़ हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है।