फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Update Today Storm and rain warning in 11 districts

Rajasthan Weather: प्रदेश में 15 मई से हीटवेव का अलर्ट, आज 11 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी; जानें हाल

Wed, 14 May 2025 07:47 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 14 May 2025 07:47 AM IST
सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में 15 मई से हीट वेव का दौर फिर शुरू होगा। पश्चिमी राजस्थान में तापमान में फिर से तेली आनी शुरू हो चुकी है। वहीं पूर्वी राजस्थान में बीते 3 दिनों से आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। आज भी जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के 11 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी हुई है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Update Today Storm and rain warning in 11 districts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रदेश के 11 जिलों में आज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से पूर्वी हिस्से में लगातार आंधी और बारिश हो रही है। मंगलवार को भी राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


आज बुधवार को भी पूर्वी रजास्थान में जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के 11 जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा का अलर्ट जारी हुआ है। इसके बाद 15 मई से राजस्थान भीषण गर्मी का दौर फिर से शुरू होगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आस-पास पहुंचेगा और हीट वेव्स चलेंगी। खास तौर पर इसका सबसे ज्यादा असर सीमावर्ती जिलों पर नजर आएगा। राजस्थान में मई की शुरुआत में पाकिस्तान से सटे बाड़मेर, जैसलमेर में सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: एसीबी ने आठ महीने बाद दोबारा तहसीलदार को रिश्वत लेते पकड़ा, रजिस्ट्री के नाम पर मांगे थे 25 हजार

यहां अधिकतम पारा 47 डिग्री तक जा पहुंचा था। लेकिन इसके बाद प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई जिससे तापमान में तेज गिरावट आई। लेकिन अब पारे की तपिश एक बार फिर से बढ़ने लगी है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 43 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में आर्द्रता की मात्रा 30 से 50 प्रतिशत के बीच है।

अधिकतम पारे में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के आसार 
बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में अधिकतम 39.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 38.5 डिग्री, अलवर में 40.8 डिग्री, जयपुर में 40.1 डिग्री, पिलानी में 41.6 डिग्री, सीकर में 37.2 डिग्री और कोटा में 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर में 42.6 डिग्री, जैसलमेर में 42.7 डिग्री, जोधपुर में 40.4 डिग्री तथा गंगानगर में 42.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed