Rajasthan Weather: गुलाबी नगरी पर बरसी राहत की बूंदें, तापमान में आई गिरावट; लोगों की मिली राहत
Rajasthan Weather: नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। राजधानी जयपुर में भी बूंदाबांदी के बाद दिन और रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी से जूझ रहे राजस्थान में अब कुछ राहत महसूस की जा रही है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते प्रदेश में कई जगह हल्कि बारिश हुई जिसके बाद तापमान में कमी आई। हालांकि, कुछ हिस्सों में अभी भी लू का प्रकोप जारी रहने की चेतावनी है। राजधानी जयपुर में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। बीते 3 दिनों मं यहां अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट आई है।
हीट स्ट्रोक से मौतें
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ही अब 5 हजार से ज्यादा लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो चुके हैं। इसमें 9 मौतें सरकार ने हीट स्ट्रोक से मानी है। हालांकि गैर पुष्ट आंकड़ों के अनुसार हीट स्ट्रोक से अब तक 50 से भी ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। शनिवार को राजधानी जयपुर में ही एक नेपाली युवक की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि हीट स्ट्रोक के चलते उसकी तबियत बिगड़ी थी।
पूर्वी राजस्थान के लिए यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने जयपुर, दौसा, अलवर और भरतपुर जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।