फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today Monsoon Rain in Udaipur Banswara Dungarpur Mausam News in Hindi

Rajasthan Monsoon 2024: मानसून ने दी दस्तक, उदयपुर में पहली बारिश, तीन-चार दिन में पूरे प्रदेश में दिखेगा असर

Tue, 25 Jun 2024 02:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 25 Jun 2024 02:33 PM IST
सार

Rajasthan Monsoon Update 2024: राजस्थान के लिए खुशखबरी है। आज मंगलवार को उदयपुर, बांसवड़ा और डूंगरपुर के रास्ते दक्षिण पश्चिमी मानसून राजस्थान में प्रवेश कर गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिन में इसका असर पूरे प्रदेश में दिखेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Today Monsoon Rain in Udaipur Banswara Dungarpur Mausam News in Hindi
राजस्थान में मानसून ने दी दस्तक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिरकार राजस्थान में मानसून ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी भागों में मानसून प्रवेश कर चुका है। इसमें उदयपुर, बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले शामिल हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों तक मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके लिए स्थितयां अनुकूल हैं। 

विज्ञापन


उदयपुर में आज जोरदार बारिश हुई है। अब तक करीब एक इंच से ज्यादा बारिश वहां दर्ज की जा चुकी है। उदयपुर में 25 जून को ही मानसून आने का अनुमान लगाया गया था। लेकिन, बीच में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से इसमें देरी होने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन, एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


मानसून की एंट्री के साथ ही प्रदेश में गर्मी से भी राहत मिलती नजर आ रही है। राजधानी जयपुर में भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और अधिकतम तापमान में राहत मिलती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 साल बाद समय पर पहुंचा मानसून
राजस्थान में सामान्य तौर पर मानसून की दस्तक 25 जून के करीब ही होती है। इस हिसाब से इस बार मानसून ने प्रदेश में समय पर दस्तक दी है। पिछले 11 साल में पहली बार ऐसा हुआ है। इससे पहले 2013 में 13 जून और 2021 में 18 जून को मानसून ने दस्तक थी। इन दोनों सालों में मानसून समय से पहले आ गया था। इसके अलावा चार सीजन में मानसून जुलाई महीने में आया था।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed