फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today: IMD  Rainfall Alert in Rajasthan Jaipur Hindi News

Rajasthan Weather News: वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर, कल से राजस्थान में हो सकती है बारिश, सर्दी भी होगी तेज

Sat, 04 Jan 2025 08:57 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 04 Jan 2025 08:57 AM IST
सार

राजस्थान में अगले 48 घंटों में नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके बाद सर्दी तेज होने की संभावना भी है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Today: IMD  Rainfall Alert in Rajasthan Jaipur Hindi News
प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में अगले कुछ दिन बरसात हो सकती है। मौसम विभाग ने पहले ही इसकी चेतावनी दे दी है। प्रदेश में एक नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से पहले पश्चिमी राजस्थान इसके बाद पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों में प्रदेश में बारिश हो सकती है। मौसम में आर्द्रता की मात्रा 30 से 90 प्रतिशत है। 

विज्ञापन


बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में कल (रविवार) बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सिस्टम के जाने के बाद 7 जनवरी से प्रदेश में एक बार फिर से उत्तरी हवा का असर बढ़ेगा और तापमान गिरने से सर्दी तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन


घने कोहरे के चलते दुर्घटनाएं 
प्रदेश में कई इलाकों में घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू में घने कोहरे का प्रभाव रहा। कई जगहों पर कोहरे के चलते वाहनों की दुर्घटनाओं की खबरें भी आईं। धौलपुर में शुक्रवार को घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसमान साफ रहा और धूप निकली
बीते 24 घंटे का मौसम देखें तो राज्य में सभी जगह आसमान साफ रहा और धूप निकली। सबसे ज्यादा तापमान डूंगरपुर में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसी तरह जोधपुर, बाड़मेर में 30.7 और नागौर में 30.7, जालोर, चित्तौड़गढ़ में 30.2 और उदयपुर में 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में भी दिन में तेज धूप रही और अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। अजमेर में तापमान 28.8, भीलवाड़ा में 28.9, प्रतापगढ़ में 28.2, दौसा में 29.9, बीकानेर में 27.4 और जैसलमेर में 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर कोटा में अधिकतम तापमान 21.8, अलवर में 23, श्रीगंगानगर में 20, धौलपुर में 20.2, हनुमानगढ़ में 17.4 और माउंट आबू (सिरोही) में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर संवाददाता की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed