फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today IMD Alert for Cold and Fog Jaipur Kota Aaj Ka Mausam News in Hindi

Weather News: राजस्थान में कई जिलों में बारिश के बाद सर्दी बढ़ी, आज कोहरे की भी चेतावनी; जानें मौसम का हाल

Wed, 05 Feb 2025 08:31 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 05 Feb 2025 08:31 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। इसके चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं आज प्रदेश के कई जिलों में कोहरे की चेतावनी है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Today IMD Alert for Cold and Fog Jaipur Kota Aaj Ka Mausam News in Hindi
कोहरे की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में बीते 24 घंटों में बारिश और कोहरे ने मौसम को बदल दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में हल्कि वर्षा व बूंदाबांदी हुई। इसके बाद कोहरे का प्रभाव भी बढ़ा है। बारिश के बाद पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है।

विज्ञापन


प्रदेश में तीन जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसके असर से बीते 24 घंटों में कई शहरों में हल्कि बारिश और बूंदाबांदी हुई। इसके चलते न्यूनतम पारे में 2 डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद तापतान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान इस प्रकार रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं डूंगरपुर में भी अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। निम्नतम न्यूनतम तापमान हनुमानगढ़ के संगरिया में 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के शेष शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही।  
अजमेर में न्यूनतम तापमान 15.1, भीलवाड़ा में 15, जयपुर में 16.5, सीकर में 14, कोटा में 17.8, चित्तौड़गढ़ में 13, डबोक में 14.4, बाड़मेर में 11.8, जैसलमेर में 8.4, फलौदी में 12.6, बीकानेर में 9.6, अंता में 14.4 व सिरोही में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed