{"_id":"673ea644e9f09185f80a3743","slug":"rajasthan-weather-forecast-today-cold-increased-in-mount-abu-winter-arrival-sikar-sirohi-news-in-hindi-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठिठुरन बढ़ी, हिल स्टेशन आबू सबसे ठंडा, जयपुर में तीन डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठिठुरन बढ़ी, हिल स्टेशन आबू सबसे ठंडा, जयपुर में तीन डिग्री लुढ़का पारा
Thu, 21 Nov 2024 08:47 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 21 Nov 2024 08:47 AM IST
सार
राजस्थान में दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आ रही है। हिल स्टेशन माउंट आबू बीते 24 घंटों में सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राजस्थान मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बीते 4 दिनों में राजस्थान में मौसम तेजी से बदला है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में फर्क काफी बढ़ गया है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। हिल स्टेशन माउंट आबू बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया है। सीकर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, सिरोही, उदयपुर और चित्तोड़गढ़ में भी न्यूनतम तापमान तेजी से लुढ़ रहा है। हनुमानगढ़ और गंगानगर में दिन के वक्त घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
यहां सबसे कम और ज्यादा रहा तापमान
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो हिल स्टेशन आबू पर न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रहा। सीकर का न्यूनतम तापतान 7.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा।
विज्ञापन
ज्यादा ठंडक महसूस की जा रही
फतेहपुर में अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गंगानगर व हनुमानगढ़ में न्यूनतम तापामन के मुकाबले मौसम में ज्यादा ठंडक महसूस की जा रही है। गंगानगर में अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। चूरू में अधिकतम तापमान 27.3 व न्यूनतम 9.9 डिग्री रहा।
विज्ञापन
जयपुर में इतना रहा पारा
अजमेर में बीते 24 घंटों में न्यूतनम तापमान 2 डिग्री और लुढक गया है । यहां न्यूनतम तापमान न्यूनतम पारा 10.7 डिग्री से फिसलकर 8 डिग्री हो गया है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां न्यूनतम 13.6 से लुढ़कर 10.6 डिग्री हो गया है। पिछले 24 घंटों में तुलना करें तो यहां न्यूनतम तापमान में लगभग 3 डिग्री की कमी आई है।