{"_id":"6ad570ae8b95a4485a0db605","slug":"rajasthan-weather-day-temperatures-drop-night-mercury-falls-below-20-c-in-over-10-cities-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: दिन में तपिश घटी, रात में पारा 20 डिग्री से नीचे; आगे कैसा रहेगा मौसम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: दिन में तपिश घटी, रात में पारा 20 डिग्री से नीचे; आगे कैसा रहेगा मौसम?
Mon, 19 Oct 2026 06:52 AM IST
Sourabh Bhatt
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sourabh Bhatt
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:52 AM IST
सार
राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि से दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। 10 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।
विज्ञापन
जयपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है, वहीं रात के तापमान में गिरावट से सुबह-शाम ठंडक महसूस होने लगी है। रविवार को जयपुर और अजमेर सहित कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। बादल छाए रहने और धूप कमजोर पड़ने से दिन में भी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अब अगले तीन-चार दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 22-23 अक्टूबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम फिर बदल सकता है।
दिन के तापमान में गिरावट, कई शहरों में ठंडक
पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश ने प्रदेश के कई शहरों में दिन की गर्मी कम कर दी। रविवार को अलवर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, हनुमानगढ़ में 31.2, करौली और झुंझुनूं में 32.4, सीकर में 32, पिलानी में 33 और अजमेर में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।
जयपुर में भी बारिश और कमजोर धूप का असर तापमान पर दिखाई दिया। यहां अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रविवार दोपहर बाद बारिश के साथ कुछ जगह ओले भी गिरे। इससे दिन में मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन
हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के कुछ शहरों में गर्मी का असर बना रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। सिरोही में 37.1, जोधपुर में 36.8, जालोर में 36 और जैसलमेर में 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
यह भी पढें- राजस्थान: पुलिस पर दबाव से लेकर परिसीमन में धांधली तक…पूर्व सीएम गहलोत ने भजनलाल सरकार पर लगाए आरोप; क्या कहा?
10 से ज्यादा शहरों में रात का पारा 20 डिग्री से नीचे
दिन के तापमान में गिरावट के साथ रातें भी ठंडी होने लगी हैं। रविवार को प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। माउंट आबू में रात का तापमान 15.3 डिग्री रहा, जबकि सिरोही में 16, फतेहपुर में 17, डूंगरपुर में 18.6 और सीकर में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
इसके अलावा पाली में न्यूनतम तापमान 19, पिलानी में 19.3, टोंक में 19.4, अलवर में 19.5 और श्रीगंगानगर व झुंझुनूं में 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में इस गिरावट से रात के साथ सुबह के समय भी हल्की सर्दी का अहसास बढ़ने लगा है।
अब तीन-चार दिन बारिश के आसार कम
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, सोमवार से प्रदेश में अगले तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान साफ रहने और धूप निकलने से दिन के तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में फिलहाल बारिश से मिली ठंडक कितनी देर कायम रहती है, यह तापमान के अगले रुझान पर निर्भर करेगा।
22-23 अक्टूबर को फिर बदल सकता है मौसम
प्रदेश में मौसम का अगला बदलाव 22-23 अक्टूबर के आसपास देखने को मिल सकता है। इस दौरान नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से कुछ इलाकों में बादल छाने और मौसम में बदलाव के आसार बन सकते हैं। फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने का अनुमान है।