{"_id":"681ac5a9f4fed02caa007ce8","slug":"rajasthan-weather-alert-of-strong-storm-and-rain-in-southern-rajasthan-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Today: दक्षिणी राजस्थान में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, हीट वेव से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Today: दक्षिणी राजस्थान में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, हीट वेव से मिली राहत
Wed, 07 May 2025 08:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 07 May 2025 08:00 AM IST
सार
राजस्थान में अगले सात दिनों तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश की चेतावनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के दक्षिणी हिस्सो में आज तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में तेज आंधी और मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही, उदयपुर में ओरेंज श्रेणी का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें 50 से 60 किमी रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ मध्यम स्तर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गुजरात प्रशिक्षण शिविर पर डोटासरा का हमला, कहा- अप्रशिक्षितों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन
इस सप्ताह हीट वेव से राहत जारी हरेगी
मौसम में आए इस बदलाव के असर से प्रदेश में हीट वेव से राहत मिली है। प्रदेश का अधिकतम पारा जहां 47 डिग्री को छू गया था। वहीं पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसमें सर्वाधिक तापमान बाड़मेर और जैसलमेर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के कई जिलों में तापमान का स्तर सामान्य से पांच से 15 डिग्री तक नीचे चला गया है। हवा में आर्द्रता का स्तर 50 से 85 प्रतिशत तक हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 से 13 मई तक प्रदश में आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री तक का इजाफा होगा।
विज्ञापन