{"_id":"67720ee88cc828220406efe6","slug":"rajasthan-today-weather-forecast-update-today-rajasthan-wrapped-in-a-blanket-of-mist-and-fog-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: धुंध व कोहरे की चादर में लिपटा राजस्थान, शीतलहर की भी चपेट में; तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: धुंध व कोहरे की चादर में लिपटा राजस्थान, शीतलहर की भी चपेट में; तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट
Mon, 30 Dec 2024 08:39 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 30 Dec 2024 08:39 AM IST
सार
Rajasthan Today Weather: राजस्थान में अगले 3 दिन जबरदस्त शीतलहर चलेगी। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। जानें मौसम का हाल…
विज्ञापन
ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस वक्त राजस्थान में जबरदस्त कोहरा और धुंध का असर देखने को मिल रहा है। वहीं प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शीतलहर का प्रकोप भी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि अगले 3 दिनों तक प्रदेश में जबरदस्त शीतलहर चलेगी और न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
सोमवार को प्रदेश के 12 शहरों में शीतलहर तथा घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इनमें अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सीकर, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में बीते 24 घंटों में मौसम का हाल
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम पड़ने से प्रदेश में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। माउंट आबू में न्यूनतम पारा 6 डिग्री से गिरकर 2.2 पहुंच गया। वहीं फतेहपुर में 12.7 से 6.2 डिग्री, जालौर 10.2 से 7.1, करौली में 14.2 से 9.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन
सीकर में भी निम्नतम तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम तापमान 12.2 से 5.7 डिग्री तक उतर गया। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां भी न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है। यहां न्यूनतम पारा 13.2 से 7.2 हो गया।