{"_id":"65cdffbd5259fc714f06708c","slug":"rajasthan-sonia-gandhi-property-is-in-louisiana-italy-land-decreased-but-money-increased-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: इटली के लुसियाना में है सोनिया गांधी की संपत्ति, जमीन घटी लेकिन पैसा बढ़ा, नहीं है खुद की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: इटली के लुसियाना में है सोनिया गांधी की संपत्ति, जमीन घटी लेकिन पैसा बढ़ा, नहीं है खुद की कार
Thu, 15 Feb 2024 06:05 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 15 Feb 2024 06:05 PM IST
सार
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से नामांकन दाखिल किया है। दरअसल, सोनिया की तबीयत खराब रहने लगी है। इस कारण से वह रायबरेली से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी और पार्टी उन्हें राज्यसभा के रास्ते संसद भेज रही है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन भर चुकीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के एफिडेविट में उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें सोनिया गांधी ने बताया कि इटली के लुसियाना में उनकी संपत्ति है। साथ ही पिता की संपत्ति में भी उन्होंने अपना हिस्सा बताया है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी ने शपथ पत्र में अपने खिलाफ चल रहे मुकदमों की जानकारी भी दी है। इनमें दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रहे मुकदमें के अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से एसोसिएटेड जरनल्स मामले में दर्ज करवाए गए धोखाधड़ी के केस के अलावा एक अन्य मामले में आईपीसी की धाराओं में 120 बी, 420, 403 दर्ज मामलों का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी के पास टोटल 12.53 करोड़ की प्रॉपर्टी
सोनिया के पास 88 किलो चांदी और 1267 ग्राम सोना और अन्य ज्वेलरी होना बताया गया है। शपथ पत्र में सोनिया गांधी ने यह भी बताया है कि उनके पास खुद का कोई वाहन नहीं है। आमदनी के रूप में उन्हें किताबों से रायल्टी मिलती है। इसमें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से 1.69 लाख रुपये की रॉयल्टी मिलना बताया गया है। इसके अलावा उन्होंने अपने पास दिल्ली में कृषि भूमि होना भी बताया है।
विज्ञापन
पिछले पांच साल में इनकम टैक्ट रिटर्न में दिखाई गई आय
-
वित्त वर्ष 2018-19 में 10.23 लाख
-
2019-20 में 10.57 लाख
-
2020-21 में 09.90 लाख
-
2021-22 में 10.68 लाख
-
2022-23 में 16.69 लाख