फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan SI Recruitment Scam allegations against Minister KK Bishnoi Hanuman Beniwal presented SOG documents

Rajasthan SI Recruitment Scam: मंत्री केके बिश्नोई पर गंभीर आरोप, हनुमान बेनीवाल ने SOG दस्तावेज किया पेश

Thu, 01 May 2025 09:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 01 May 2025 09:25 PM IST
सार

Hanuman Beniwal: एसआई भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है। मंत्री केके बिश्नोई पर गंभीर आरोप लगे हैं। RLP के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने SOG दस्तावेज पेश किया है।

विज्ञापन
Rajasthan SI Recruitment Scam allegations against Minister KK Bishnoi Hanuman Beniwal presented SOG documents
हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसआई भर्ती 2021 घोटाले को लेकर राजस्थान की सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल शर्मा सरकार पर सीधा हमला बोला है। शहीद स्मारक पर चल रहे उनके अनिश्चितकालीन धरने के छठे दिन उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) का पूछताछ नोट मीडिया के सामने पेश किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दस्तावेज के मुताबिक, SOG की पूछताछ में अधिकारी संतोष ने कबूल किया है कि राज्य के मंत्री केके बिश्नोई ने छह लाख रुपये की रिश्वत दी, जो डमी कैंडिडेट ‘छम्मी’ के जरिए परीक्षा दिलाने में खर्च हुए। बेनीवाल ने इसे भ्रष्टाचार का सीधा सबूत बताते हुए कहा कि एक मंत्री की संलिप्तता से साफ है कि यह घोटाला केवल अफसरशाही तक सीमित नहीं, बल्कि सत्ता के शीर्ष तक फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का निधन, पूजा के दौरान लगी आग में झुलस गईं थीं

बेनीवाल का आरोप
"यह कोई मामूली मामला नहीं है। यह लाखों मेहनती युवाओं के भविष्य के साथ किया गया विश्वासघात है।" उन्होंने बताया कि टोंक जिले का एक अभ्यर्थी सांवरमल, जिसने परीक्षा ही नहीं दी, वह आज थानेदार बनकर ड्यूटी कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया, क्या सरकार SOG पर दबाव डालकर जांच को प्रभावित कर रही है? क्या एक-एक करोड़ में न्याय का सौदा हो रहा है?

यह भी पढ़ें: मौसम ने फिर मारी पलटी...जयपुर, टोंक, दौसा और सवाईमाधोपुर में तेज अंधड़ के साथ गिरे ओले

RLP की मांगें

  • मंत्री केके बिश्नोई को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।

  • SI भर्ती 2021 को रद्द कर नई पारदर्शी प्रक्रिया से दोबारा परीक्षा करवाई जाए।

  • SOG की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए और मामले की CBI से स्वतंत्र जांच हो।

  • दोषी अफसरों, दलालों और फर्जी अभ्यर्थियों पर सख्त कार्रवाई हो।

  • वास्तविक योग्य उम्मीदवारों को न्याय मिले।

  • हनुमान बेनीवाल ने साफ कहा कि जब तक सरकार कार्रवाई नहीं करती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed