फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Senior Citizen Pilgrimage Scheme, travel program of Amritsar, Rameshwaram and Nanded Sahib released

Rajasthan: वरिष्ठ नागरिकों को अटारी बॉर्डर ले जाएगी राजस्थान सरकार, अमृतसर और नांदेड़ साहेब का कार्यक्रम जारी

Thu, 26 Jun 2025 12:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 12:56 PM IST
सार

सरकार की सीनियर सिटीजन तीर्थयात्रा योजना-2025 में जल्दी ही श्रद्धालुओं को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के दर्शन के साथ-साथ अटारी बॉर्डर पर ले जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए देवस्थान विभाग ने जुलाई-अगस्त के लिए यात्रा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Rajasthan: Senior Citizen Pilgrimage Scheme, travel program of Amritsar, Rameshwaram and Nanded Sahib released
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग ने सीनियर सिटीजन तीर्थयात्रा योजना-2025 के तहत इस बार श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के साथ-साथ ऐतिहासिक और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत स्थलों की भी यात्रा कराने की योजना तैयार की है। अब तीर्थयात्री अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के दर्शन के साथ-साथ अटारी बॉर्डर पर होने वाली भव्य रिट्रीट सेरेमनी का भी साक्षी बनेंगे। इस बार योजना को और व्यापक बनाते हुए देवस्थान विभाग ने जुलाई-अगस्त के लिए यात्रा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। इसके तहत श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के पवित्र स्थल रामेश्वरम की यात्रा कराई जाएगी। वहीं सिख श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए पटना साहेब और नांदेड़ साहेब की यात्रा की भी प्लानिंग की गई है।

विज्ञापन


इस योजना के तहत 6 जुलाई को राजस्थान वाहिनी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए कटरा रवाना होगी। यह ट्रेन उदयपुर से रवाना होकर अजमेर और जयपुर होते हुए अमृतसर पहुंचेगी, जहां यात्रियों को स्वर्ण मंदिर के दर्शन और अटारी बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट परेड दिखाने की व्यवस्था होगी। इससे पहले पहली ट्रेन 6 जून को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी, जबकि दूसरी ट्रेन उदयपुर से रामेश्वरम के लिए भेजी गई थी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार हर रूट पर ट्रेन के संचालन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Salumber News: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, जूस और आइसक्रीम के नमूने लिए, 50 किलो सड़े-गले फल नष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने जानकारी दी कि इस वर्ष तीर्थयात्रा योजना के तहत यात्रियों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। पहले जहां 35 हजार वरिष्ठ नागरिकों को ही योजना का लाभ मिलता था, अब यह संख्या बढ़ाकर 56 हजार कर दी गई है, इनमें से 50 हजार यात्री ट्रेन से और 6 हजार यात्री हवाई मार्ग से यात्रा करेंगे। इस बार 27 जून को तीसरी ट्रेन डूंगरपुर से रवाना होगी, जो उदयपुर होते हुए रामेश्वरम पहुंचेगी। इस ट्रेन में डूंगरपुर से 400, राणा प्रताप नगर (उदयपुर) से 376 वरिष्ठ नागरिक और 24 ट्रेन स्टाफ समेत कुल 800 यात्री शामिल होंगे। इसके अलावा 14 जुलाई को अजमेर से भी एक ट्रेन रामेश्वरम के लिए रवाना होगी, जो भीलवाड़ा से होते हुए गुजरेगी।


सिख श्रद्धालुओं के लिए विशेष योजना

इस बार सिख समुदाय के वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखते हुए पटना साहेब (बिहार) और नांदेड़ साहेब (महाराष्ट्र) की तीर्थयात्रा भी प्रस्तावित है। यदि एक ट्रेन के अनुसार लगभग 800 यात्री पंजीकृत हो जाते हैं तो यह यात्रा जल्द शुरू की जाएगी। यदि यात्रियों की संख्या कम रहती है तो विभाग ऑप्शनल ट्रेवल माध्यमों से दर्शन की व्यवस्था करेगा।

ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जारी

राजस्थान सरकार की इस पहल से प्रदेशभर के वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। विभाग द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग योजना से जुड़ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed