फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan’s Adventure Tourism Draft: Activities, Destinations to Get a Structured Roadmap

एडवेंचर टूरिज्म को लेकर राजस्थान का बड़ा प्लान: हर गतिविधि और डेस्टिनेशन की बनेगी सूची; पॉलिसी ड्राफ्ट तैयार

Tue, 06 Oct 2026 01:35 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 06 Oct 2026 01:35 PM IST
सार

राजस्थान में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नई नीति का ड्राफ्ट तैयार है। प्रस्तावित पॉलिसी में एडवेंचर से जुड़ी गतिविधियों और स्थलों की सूची बनेगी, अन्य राज्यों की नीतियों से तुलना कर अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan’s Adventure Tourism Draft: Activities, Destinations to Get a Structured Roadmap
राजस्थान टूरिज्म - फोटो : राजस्थान टूरिज्म

विस्तार

राजस्थान में एडवेंचर टूरिज्म को व्यवस्थित तरीके से बढ़ावा देने के लिए नई नीति लाने की तैयारी शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग ने एडवेंचर टूरिज्म पॉलिसी का प्रारंभिक ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इसे अंतिम रूप देने से पहले अन्य राज्यों की नीतियों का अध्ययन किया जा रहा है और एडवेंचर गतिविधियों व संभावित पर्यटन स्थलों की सूची तैयार की जा रही है।उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने  कहा है कि नीति को अंतिम रूप देने से पहले संबंधित हितधारकों और जिला कलेक्टरों से लगातार सुझाव लिए जाएंगे।

विज्ञापन

एडवेंचर गतिविधियों और स्थलों का बनेगा डेटाबेस

विभाग प्रदेश में मौजूद एडवेंचर टूरिज्म की गतिविधियों और उनसे जुड़े संभावित स्थलों का इन्वेंट्री तैयार कर रहा है। इसके साथ ही दूसरे राज्यों में लागू नीतियों का तुलनात्मक अध्ययन किया जा रहा है, ताकि राजस्थान के लिए प्रभावी और व्यावहारिक नीति तैयार की जा सके।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: पंचायत चुनाव की तारीखों में बदलाव, अब धनतेरस पर नहीं होगा मतदान; एक ही चरण में पूरी होगी वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रोपवे की सुरक्षा पर भी फोकस

प्रस्तावित पॉलिसी को लेकर हाल में दिया कुमारी ने पर्यटन विभाग की एक बैठक भी ली है।  बैठक में धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर संचालित रोपवे की सुरक्षा की भी समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश में संचालित सभी रोपवे पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बैठक में महाराणा प्रताप सर्किट, आमेर मास्टर प्लान सहित विभिन्न प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। विभागीय योजनाओं, बजट घोषणाओं और उनके वित्तीय व क्रियान्वयन की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

आमेर मास्टर प्लान में कई सुविधाओं का विकास

आमेर मास्टर प्लान के तहत केसर क्यारी से दीलाराम बाग तक एकीकृत विकास पर चर्चा हुई। इसमें दुकानों, रिसेप्शन सुविधा, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और पुराने पत्थर के रास्तों के संरक्षण व जीर्णोद्धार जैसे काम शामिल हैं। पर्यटकों के लिए गोल्फ कार्ट संचालन और परियों का बाग के सौंदर्यीकरण की भी समीक्षा की गई।

बैठक में बीकानेर अभिलेखागार में पब्लिक गैलरी, रविंद्र रंगमंच, जेकेके शिल्पग्राम के पुनर्निर्माण और हेरिटेज म्यूजियम से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से तैयार ओबीएमएस पोर्टल का प्रस्तुतिकरण भी किया गया।

GITB को बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी

पर्यटन विभाग प्रमुख शहरों में FICCI और FHTR के सहयोग से घरेलू रोड शो आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार (GITB) का विस्तार करना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed