फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan : RSM SSB released revised calendar of examinations, time of one changed with four new recruitments

Rajasthan News : RSM SSB ने जारी किया परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर, चार नई भर्तियों शामिल, एक का समय बदला

Fri, 25 Oct 2024 08:04 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 25 Oct 2024 08:04 AM IST
सार

राज्य में 2026 तक होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए राजस्थान कर्मचारी बोर्ड ने परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करते हुए चार नई भर्तियों को शामिल किया है और एक परीक्षा के कैलेंडर का समय बदला गया है। गौरतलब है कि सीएम भजनलाल शर्मा ने अगले एक साल में 50 हजार से ज्यादा भर्तियां कराने का ऐलान किया था।

विज्ञापन
Rajasthan : RSM SSB released revised calendar of examinations, time of one changed with four new recruitments
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अक्टूबर 2024 से जून 2026 तक आयोजित होने वाली 74 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। इस संशोधित कलेंडर में चार नई भर्तियों पशुधन सहायक, जमादार ग्रेड 2, लेखा सहायक संविदा और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


2026 तक राजस्थान में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए RSMSSB ने नया संशोधित कैलेंडर जारी किया है। यह बोर्ड की वेबसाइट पर गुरुवार देर शाम जारी किया गया। कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने बताया कि भर्ती कैलेंडर में पशुधन सहायक, जमादार ग्रेड 2, लेखा सहायक संविदा और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती को शामिल किया गया है। इसके साथ ही कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड पर प्रस्तावित 2 भर्ती परीक्षाओं को ओएमआर मोड में कराने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही एक भर्ती परीक्षा जो जनवरी में आयोजित होने वाली थी, पिछले कैलेंडर में गलती से नवंबर में प्रस्तावित हो गई थी, इसमें सुधार कर फिर से उस भर्ती परीक्षा को जनवरी में करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इस साल 10 भर्ती परीक्षाएं

बोर्ड के कैलेंडर के अनुसार साल 2024 में अक्टूबर से दिसंबर तक 10 भर्ती परीक्षाएं होंगी। साल 2025 में 58 भर्ती परीक्षाएं होंगी। साल 2026 की 6 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। सबसे पहले समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकंडरी लेवल) 24 अक्टूबर 2024 को पूरी हो गई। इसका परिणाम 24 फरवरी 2025 को जारी होगा। वहीं कैलेंडर की अंतिम परीक्षा 28 जून 2026 को टैक्स असिस्टेंट (कर सहायक) की होगी। इसका रिजल्ट घोषित करने की संभावित तारीख 12 दिसंबर 2026 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्किंग डे में भी होंगी परीक्षाएं

भर्ती परीक्षाओं के लिए जारी कैलेंडर में इन्हें रविवार के अलावा वर्किंग डे में करवाना भी प्रस्तावित किया गया है। संविदा पर होने वाली कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर यानी सीएचओ की भर्ती के लिए परीक्षा 6 जून 2026 को करवाई जाएगी। 

 दरअसल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी एक साल में प्रदेश में 50 हजार से ज्यादा भर्ती करने का ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों (कर्मचारी चयन बोर्ड, आरपीएससी) को भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी करने और जल्द परीक्षाएं करवाने के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश की पालना में कर्मचारी चयन बोर्ड ने सोमवार को अपनी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का संशोधित कैलेंडर जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed