फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Royals fast bowler Jofra Archer health deteriorated he was taken to a private hospital

Rajasthan: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की तबियत बिगड़ी, ले जाया गया निजी अस्पताल

Mon, 17 Mar 2025 09:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Mar 2025 09:47 PM IST
सार

Jofra Archer Health: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की तबियत बिगड़ी गई। आर्चर को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
Rajasthan Royals fast bowler Jofra Archer health deteriorated he was taken to a private hospital
प्रैक्टिस करते हुए खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक, आर्चर को हाथ-पैर में दर्द और शरीर में कमजोरी महसूस हो रही थी, जिसके बाद उनका रूटीन ब्लड टेस्ट किया गया। टेस्ट रिपोर्ट में वायरल इन्फेक्शन की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सीनियर जनरल फिजिशियन ने आर्चर को दवाइयां दीं और अस्पताल में रुकने की आवश्यकता नहीं बताई। डॉक्टरों ने उन्हें होटल में आराम करने की सलाह दी है। राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय आईपीएल की तैयारियों के लिए जयपुर में है और खिलाड़ी होटल में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कॉलेज स्टूडेंट्स को स्मैक बेचने जा रहे तस्कर को धरा, पुलिस पूछताछ में बड़ा रैकेट आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रोजाना एसएमएस स्टेडियम में प्रैक्टिस चल रही है, जहां कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में टीम की ट्रेनिंग हो रही है। हालांकि, आर्चर अपनी तबियत बिगड़ने के कारण प्रैक्टिस में शामिल नहीं हो सके।टीम को उम्मीद है कि जोफ्रा आर्चर जल्दी स्वस्थ होकर प्रैक्टिस में वापसी करेंगे और आगामी आईपीएल सीजन के लिए तैयार होंगे। 

यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों के होली बहिष्कार के बाद हरकत में आई भजनलाल सरकार, समाधान के लिए निकाला ये तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed