फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Preparations for Anta Assembly by-election begin meeting regarding voter list special brief revision

Rajasthan: अंता विधानसभा उपचुनाव की तैयारी शुरू, मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक

Wed, 03 Sep 2025 07:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 03 Sep 2025 07:55 PM IST
सार

Jaipur News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि कोई त्रुटि हो या नाम दर्ज न हो तो निर्धारित अवधि में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अंता को दावा या आपत्ति प्रस्तुत करें।

विज्ञापन
Rajasthan Preparations for Anta Assembly by-election begin meeting regarding voter list special brief revision
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंता विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी, बारां की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी साझा करना रहा।

विज्ञापन

 
प्रारूप प्रकाशन और दावे-आपत्तियां
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि अर्हता दिनांक 1 जुलाई 2025 के संदर्भ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 3 सितंबर को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मीडिया की उपस्थिति में मतदाता सूची की हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी (सीडी व पेन ड्राइव) उपलब्ध करवाई गई तथा उनकी प्राप्ति रसीद भी ली गई।
विज्ञापन

 
प्रारूप प्रकाशन के बाद दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 3 से 17 सितंबर तक तय की गई है। सभी दावे-आपत्तियों का निस्तारण 25 सितंबर तक किया जाएगा, जबकि 1 अक्तूबर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विशेष अभियान तिथियां
निर्वाचन विभाग ने बताया कि 7 और 14 सितंबर (रविवार) को विशेष अभियान दिवस के रूप में मनाए जाएंगे। इन दिनों अंता विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहेंगे और दावे-आपत्तियां प्राप्त करेंगे। इस संबंध में मीडिया से व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग सूची में अपना नाम जांच सकें।

यह भी पढ़ें- IIT Jodhpur: कुलसचिव और सहायक प्रोफेसर में मारपीट-गाली-गलौज का आरोप, परस्पर केस दर्ज; एक प्रोफेसर गिरफ्तार
 
मतदाताओं की संख्या और नई व्यवस्थाएं
प्रारूप प्रकाशन के अनुसार अंता विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,26,227 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1,15,982 पुरुष, 1,10,241 महिलाएं और 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। वहीं, निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या 247 से बढ़ाकर 268 कर दी गई है।

 
बीएलए-2 नियुक्ति पर जोर
बैठक में बताया गया कि अंता विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक बीएलए-2 की नियुक्ति नहीं की है। इस पर विशेष ध्यान देते हुए शीघ्र नियुक्ति करने का आग्रह किया गया। इसी तरह इंडियन नेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को भी चारों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए-2 की नियुक्ति करने के लिए कहा गया। साथ ही नए बनाए गए मतदान केंद्रों पर भी पार्टी प्रतिनिधियों से बीएलए-2 नियुक्त करने का अनुरोध किया गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly: " मोदी मीटर वापस लो" के लगे नारे, स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में कांग्रेस का वॉकआउट
 
आमजन से अपील
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि कोई त्रुटि हो या नाम दर्ज न हो तो निर्धारित अवधि में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अंता को दावा या आपत्ति प्रस्तुत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed