Rajasthan: पेपर लीक पर सियासी घमासान, बीएपी विधायक पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे विधानसभा; सीबीआई जांच की मांग
विधानसभा में बीएपी विधायक पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पोस्टर-बैनर के साथ पहुंचे। उन्होंने पिछली विधानसभा की तस्वीर दिखाकर बीजेपी को घेरा और जरा याद करो का संदेश दिया। कांग्रेस ने भी सरकार को चुनौती दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा सत्र के दौरान आज बीएपी (भारत आदिवासी पार्टी) के विधायक पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर पोस्टर और बैनर लेकर सदन पहुंचे। विधायकों ने अपने पोस्टरों पर 15वीं विधानसभा की एक तस्वीर लगाई थी, जिसमें उस समय विपक्ष में बैठी बीजेपी के विधायक पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए पोस्टर लहराते नजर आ रहे हैं।
उस समय प्रदेश में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी और बीजेपी विपक्ष में थी। बीजेपी ने पेपर लीक के मुद्दे पर तत्कालीन सरकार को घेरते हुए सीबीआई जांच की जोरदार मांग की थी। अब प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, लेकिन पेपर लीक प्रकरण की जांच सीबीआई से नहीं कराई गई है। इसी मुद्दे को उठाते हुए बीएपी विधायकों ने अपने पोस्टर पर पुरानी तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा- जरा याद करो।
पढ़ें: 'मुझसे पूछते हैं, आप कहां की विधायक हैं', कांग्रेस विधायक रीटा चौधरी का सीएम भजनलाल पर तंज
गौरतलब है कि पिछली सरकार के दौरान बीजेपी ने कांग्रेस को इस मुद्दे पर लगातार घेरा था। अब परिस्थितियां उलट चुकी हैं और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल बीजेपी सरकार से पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने भी हाल ही में बजट पर बहस के दौरान सरकार को पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की चुनौती दी थी।