{"_id":"650327f773ec2016d600b017","slug":"rajasthan-petrol-diesel-will-not-be-available-from-6-am-on-friday-indefinite-strike-of-dealers-regarding-vat-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शुक्रवार सुबह छह बजे से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, वैट को लेकर डीलर्स करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शुक्रवार सुबह छह बजे से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, वैट को लेकर डीलर्स करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
Thu, 14 Sep 2023 09:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 14 Sep 2023 09:07 PM IST
सार
राजस्थान में शुक्रवार सुबह छह बजे से प्रदेश के सात हजार पेट्रोल पंप बंद हो जाएंगे। पेट्रोल पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। 13 और 14 सितंबर को दो दिन की सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने के बाद राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से गुरुवार शाम को एक बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
छह बजे से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (आरपीडीए) द्वारा अपनी मांग को लेकर दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रही। लेकिन आरोप है कि राज्य सरकार ने इस पर अपनी हठधर्मिता बनाए रखा और कोई सकारात्मक रूप नहीं अपनाया गया। इसके संबंध में आरपीडीए की कार्यकारिणी की एक बैठक गुरुवार शाम को आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से आरपीडीए द्वारा 15 सितंबर को सुबह 6 बजे से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि इसके चलते 15 सितंबर सुबह छह बजे से प्रदेश के समस्त पेट्रोल पंप न तो किसी प्रकार की बिक्री करेंगे और न ही डिपो से माल खरीदेंगे। एसोसिएशन ने मीडिया के माध्यम से सरकार से आग्रह किया है कि वह डीलर्स की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए राज्य में वैट पंजाब राज्य के समान कर मंहगाई की मार झेल रही आमजनता, किसान और पेट्रोल पंप व्यवसायी को राहत दे।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने कहा है कि इस अनिश्चितकालीन आंदोलन से जनता को होने वाली असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि इस शांति पूर्ण आंदोलन में जनता हमारी साथ देगी। वास्तविक रूप से देखा जाए, तो असल मयाने में यह लड़ाई आम जनता की है। क्योंकि राजस्थान राज्य में पेट्रोल पर वैट ज़्यादा होने के कारण यहां पर पेट्रोल-डीजल के मूल्य अधिक हैं और मूल्यों की अधिकता के कारण यहां दैनिक उपयोग की सभी वस्तुओं के मूल्य निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए यदि वैट कम होता है तो प्रत्यक्ष रूप से इसका पूर्ण लाभ आमजन को होगा और पेट्रोल पंप व्यवसाय में भी जान आ सकेगी।
विज्ञापन