{"_id":"66bc4284f9a4108f050022ff","slug":"rajasthan-nomination-for-rajya-sabha-seat-in-the-state-starts-from-today-by-election-will-be-held-on-sep-3-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए आज से नामांकन शुरू, 3 सितंबर को होगा उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए आज से नामांकन शुरू, 3 सितंबर को होगा उपचुनाव
Wed, 14 Aug 2024 11:08 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:08 AM IST
सार
राजस्थान में राज्यसभा उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है। प्रदेश में 3 सितंबर को एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के लोकसभा में चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई है। हालांकि यह चुनाव निर्विरोध ही होने की संभावना है क्योंकि बीजेपी के पास सीट जीतने के लिए पर्याप्त बहुमत है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू होंगे। प्रदेश में 3 सितंबर को होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना आज जारी कर दी जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने उपचुनावों की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मीटिंग ली थी।
विज्ञापन
राज्यसभा की खाली हुई सीटों को भरने के लिए 7 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। इसमें राजस्थान की एक सीट शामिल है, जो कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद खाली हुई है। वेणुगोपाल का कार्यकाल 21 जून 2026 तक का था लेकिन केरल की अलाप्पुझा सीट से लोकसभा सांसद बनने के बाद उन्होंने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। राजस्थान में 10 राज्यसभा सीटों में से फिलहाल 9 भरी हुई हैं, इनमें 5 सांसद कांग्रेस और 4 बीजेपी के हैं। अब उपचुनाव के बाद दोनों पार्टियों के सांसदों की संख्या बराबर हो सकती है।
विज्ञापन
कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सांसदों में- सोनिया गांधी, मुकुल वासनिक, प्रमोद कुमार, रणदीप सुरजेवाल और नीरज डांगी के नाम हैं। वहीं बीजेपी के राज्यसभा सांसदों में घनश्याम तिवाड़ी, राजेंद्र गहलोत, चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ शामिल हैं। इनमें मदन राठौड़ को राजस्थान बीजेपी का अध्यक्ष बनाया जा चुका है।
विज्ञापन