फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Withdrawal of money from account by changing ATM card, one accused arrested by police

Rajasthan News: ATM कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकाले, बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस के हत्थे चढ़ा एक आरोपी

Mon, 12 Feb 2024 11:50 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 11:50 AM IST
सार

Ajmer: एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग महिला के साथ ठगी करने वाले आरोपी युवक को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग महिला के खाते से 6 बार में 84 हजार रुपए निकाले थे। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Withdrawal of money from account by changing ATM card, one accused arrested by police
सदर कोतवाली, अजमेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने मामले की जानकारी देते हुए  बताया कि विनायक विहार कॉलोनी निवासी चन्द्रकान्ता पाण्डेय (65) ने 7 फरवरी को कोतवाली थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने कचहरी रोड स्थित पीएनबी के एटीएम से एक हजार रुपये निकालने के बाद पास ही खडे़ दो युवकों ने बैलेंस चेक करने के लिए कहा था। इस दौरान उन्होंने कार्ड बदलकर बाद में 6 बार ट्रांजेक्शन कर 84 हजार रुपए निकाल लिए। युवकों की उम्र करीब 30 से 35 साल थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और एटीएम से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सोनू (28) पुत्र सुरेश कुमार सांसी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही वारदात में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed