फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: VC said this regarding student union elections, gift can be given in the next academic session

Rajasthan News: छात्रसंघ चुनावों को लेकर कुलपति ने कह दी ये बात, अगले शैक्षणिक सत्र में मिल सकता है तोहफा

Sat, 25 May 2024 04:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 25 May 2024 04:20 PM IST
सार

छात्रसंघ चुनावों को राजनीति की पहली सीढ़ी बताते हुए राजस्थान विवि की कुलपति अल्पना कटेजा ने कहा है कि यदि सरकार उनसे छात्रसंघ चुनावों को लेकर उनका मत मांगे तो वे चुनाव करवाने के लिए हां कहेंगी। ज्ञात रहे कि वर्ष 2022 में कुलपति राजेश जैन ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर छात्रसंघ चुनाव रोकने की सिफारिश की थी। 

विज्ञापन
Rajasthan News: VC said this regarding student union elections, gift can be given in the next academic session
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति अल्पना कटेजा छात्रसंघ चुनाव के प्रति रुचि व्यक्त करते हुए चुनावों की सिफारिश करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कहा कि अगर सरकार उनका मत मांगेगी, तो वह चुनाव कराने के लिए इच्छुक हैं। कुलपति कटेजा ने छात्रसंघ चुनाव को राजनीति की पहली सीढ़ी बताते हुए कहा कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए चुनाव कराना सभी के हित में है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों की मर्यादा का प्रतीक होना चाहिए और इससे यह महसूस होना चाहिए कि पढ़े-लिखे छात्र चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पूरे प्रदेश में पोस्टरबाजी और प्रचार का तरीका गलत है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2022 के बाद से राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं। उस समय के कुलपति राजेश जैन ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर चुनाव रोकने की सिफारिश की थी, जिसके बाद सरकार ने चुनाव पर पाबंदी लगा दी थी। 2022 के चुनाव में अंतिम बार निर्मल चौधरी को राजस्थान यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष चुना गया था, इसके बाद से अब तक विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति अल्पना कटेजा ने बताया कि अगर सरकार द्वारा उनसे छात्रसंघ चुनावों के बारे में पूछा जाता है तो वो सरकार से आग्रह करेंगी कि छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया को पुनः शुरू कर लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के तहत चुनाव कराए जाऐ, जिससे छात्रों के बीच लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव छात्रों के शैक्षणिक और राजनीतिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और इन्हें सही तरीके से आयोजित करना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed