फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: ‘Udaipur Files’ Released Amid Heavy Police Security, Based on Kanhiya Lal Murder Case

Rajasthan News: पुलिस के साए में सिनेमाघर, बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी ‘उदयपुर फाइल्स’ रिलीज

Fri, 08 Aug 2025 01:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 08 Aug 2025 01:03 PM IST
सार

कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म उदयपुर फाइल्स को प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बाद आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रीलिज हो गई है। फिल्म की संवेदनशीलता को देखते हुए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: ‘Udaipur Files’ Released Amid Heavy Police Security, Based on Kanhiya Lal Murder Case
‘उदयपुर फाइल्स’ रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर के बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म एक संवेदनशील और झकझोर देने वाली घटना को पर्दे पर उतारने का प्रयास है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।

विज्ञापन


राजस्थान में विशेष रूप से उदयपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर समेत तमाम जिलों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि फिल्म के प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कन्हैयालाल के बेटे यश ने कहा कि वे परिवार सहित फिल्म देखने जाएंगे और जनता से भी अपील की कि वे इस फिल्म को देखें ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: नरेश मीणा से मुलाकात पर किरोड़ी का तंज- मैं तो खुले में मिल रहा हूं, आप चुपचाप चुनाव लड़वा रहे हो
विज्ञापन
विज्ञापन


10 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाई थी। यह रोक कुछ संगठनों और मोहम्मद जावेद द्वारा दायर याचिका के बाद लगाई गई थी। हालांकि अब फिल्म को प्रदर्शन की अनुमति मिल गई है। फिल्म के निर्माता अमित जानी ने वीडियो संदेश में कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी समुदाय को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि यह फिल्म एक सच्ची और भयावह घटना को सामने लाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कन्हैयालाल की निर्मम हत्या ने देश को झकझोर दिया था और जनता को यह जानने का हक है कि उस समय क्या हुआ था। फिल्म में अभिनेता विजय राज ने कन्हैयालाल की भूमिका निभाई है। इसके अलावा रजनीश दुग्गल और प्रीति झांगियानी भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।


गौरतलब है कि 28 जून 2022 को उदयपुर में एक दर्जी कन्हैयालाल की दुकान में घुसकर गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी थी। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था, जिससे देशभर में आक्रोश फैल गया था। इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपने हाथ में ली और कुल 11 आरोपियों के खिलाफ यूएपीए और आर्म्स एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल की गई। मामले में आरोपी फरहाद उर्फ बबला और मोहम्मद जावेद को जमानत मिल चुकी है। सलमान और अबू इब्राहिम को पाकिस्तान निवासी बताते हुए फरार घोषित किया गया है। अभी भी यह मामला अदालत में विचाराधीन है।

प्रशासन ने फिल्म की रिलीज के चलते हर सिनेमा हॉल के बाहर पुलिस बल तैनात किया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी की जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed