{"_id":"6631d687894d5d79630cce78","slug":"rajasthan-news-student-brutally-beaten-for-writing-wrong-roll-number-accused-teacher-immediately-suspended-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: गलत रोल नंबर लिखने पर बेरहमी से छात्र को पीटा, आरोपी शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: गलत रोल नंबर लिखने पर बेरहमी से छात्र को पीटा, आरोपी शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित
Wed, 01 May 2024 11:13 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 11:13 AM IST
सार
गलत रोल नंबर लिखने पर शिक्षक की नाराजगी इतनी बढ़ी की उसने छात्र को बेरहमी से पीट डाला। स्थानीय निवासी द्वारा घटना का ट्वीट करने के बाद शिक्षामंत्री ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर जिले के चौहटन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक गणपत पतलिया ने प्राथमिक कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीट दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षामंत्री मदन दिलावर के आदेश पर शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक, बाड़मेर कृष्ण सिंह को दिए शिक्षा मंत्री के निर्देश पर शिक्षक गणपत पतलिया को तुरंत निलंबित कर दिया गया। निलंबन काल में गणपत का मुख्यालय बाड़मेर रहेगा, जहां उसे प्रतिदिन हाजिरी देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शिक्षक गणपत ने विद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की थी क्योंकि उसने अपना रोल नंबर गलत लिखा था। घटना का ट्वीट एक स्थानीय निवासी ने शिक्षामंत्री मदन दिलावर को किया था, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने शिक्षक को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन