{"_id":"670e6f2c438d3d4249004bfb","slug":"rajasthan-news-rumor-turned-out-to-be-bomb-information-in-air-india-flight-emergency-landing-in-ayodhya-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : अफवाह निकली एयर इंडिया की एक्सप्रेस फ्लाइट में बम की सूचना, अयोध्या में की इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : अफवाह निकली एयर इंडिया की एक्सप्रेस फ्लाइट में बम की सूचना, अयोध्या में की इमरजेंसी लैंडिंग
Tue, 15 Oct 2024 07:03 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 15 Oct 2024 07:03 PM IST
सार
राजधानी जयपुर से अयोध्या जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में बम की सूचना मिलने पर उत्तरप्रदेश के अयोध्या एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इसके बाद सीआईएसएफ की तरफ से विमान में करीब ढाई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला और एक बार फिर बम की सूचना अफवाह निकली। इसके बाद फ्लाइट को जयपुर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर से मंगलवार को अयोध्या के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में बम की सूचना मिली। अयोध्या पहुंचने पर फ्लाइट को 30 मिनट तक रनवे पर नहीं उतरने दिया गया। इसके बाद फ्लाइट को लैंड करने की अनुमति दी गई। फ्लाइट के रनवे पर उतरने के बाद सीआईएसएफ ने विमान की करीब ढाई घंटे तक जांच की लेकिन बम नहीं मिला। चेकिंग के बाद फ्लाइट को क्लीन चिट दी गई फिलहाल यह फ्लाइट जयपुर के लिए उड़ान भर चुकी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर जयपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुई थी और करीब 2 बजे यह अयोध्या में लैंड हुई। विमान में मौजूद यात्रियों ने बताया कि उन्हें बम होने के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई लेकिन विमान को लैंड नहीं करने देने पर यात्रियों को चिंता हुई। विमान में 139 यात्री सवार थे। क्रू स्टाफ ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। नॉर्मल अनाउंसमेंट में हमें सीट पर बैठे रहने के लिए कहा जा रहा था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते करीब 8 महीनों से जयपुर में बस, स्कूल, मॉल, अस्पताल से लेकर एयरपोर्ट तक बम होने की सूचना मिली है। हालांकि हर बार यह अफवाह ही साबित हुई है।
विज्ञापन