फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: RIMS to Be Established on AIIMS Model, Draft Act Ready, MoU to Be Signed Soon

Rajasthan News: एम्स की तर्ज पर राजस्थान में बनेगा RIMS, एक्ट का ड्रॉफ्ट तैयार, जल्द ही साइन होगा एमओयू

Wed, 02 Jul 2025 01:33 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 02 Jul 2025 01:33 PM IST
सार

राजस्थान में भी दिल्ली AIIMS (ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) की तरफ पर RIMS (राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार विधेयक लाने जा रही है।

विज्ञापन
Rajasthan News: RIMS to Be Established on AIIMS Model, Draft Act Ready, MoU to Be Signed Soon
मेडिकल एज्यूकेशन विभाग के सचिव अंबरीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के शीर्ष मेडिकल संस्थान एम्स की तरह ही राजस्थान में RIMS बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने AIIMS दिल्ली के साथ एमओयू का प्रारूप तय कर लिया है, जो कि जल्द ही साइन हो जाएगा। इसे तैयार करने में AIIMS दिल्ली के विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी है। मेडिकल एज्यूकेशन विभाग के सचिव अंबरीश कुमार ने बताया कि RIMS में कैसे उपकरण होने चाहिए, कैसा स्पेशलाइजेशन होना चाहिए, कैसे हम AIIMS क्वालिटी की फैकल्टी को हॉयर कर सकें इन सब चीजों में AIIMS के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन

 
AIIMS की तर्ज पर लाया जाएगा विधेयक
 
अंबरीश कुमार ने बताया कि AIIMS की तर्ज पर राजस्थान में भी RIMS को एक इंडिपेंडेंट इंस्टिट्यूट बनाया जा सके, इसके लिए ड्रॉफ्ट एक्ट बनाया गया है। इसके लिए सरकार ने AIIMS के एक्ट को ही कॉपी किया है। यह विधेयक अभी विधि विभाग के पास वेटिंग के लिए गया हुआ है। जल्द ही इसे राज्य सरकार की तरफ से पारित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटीईटी के नतीजे घोषित, फटाफट यहां डाउनलोड करें अपना स्कोर को
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद ही कॉलेज और यूनिवर्सिटी होगा RIMS

अंबरीश कुमार ने बताया कि यह एक अनोखा इंस्टिट्यूट होगा, जो खुद ही अपने आप में कॉलेज व यूनिवर्सिटी दोनों होगा। अभी राजस्थान में बाकी मेडिकल कॉलेज राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज (RUHS)से संबद्ध हैं। इनकी डिग्री RUHS से आती है। इसी तरह से RIMS खुद की डिग्री देगा। यह खुद ही पढ़ाई करवाएगा, खुद ही अपना सिलेबस सेट करेगा। यह AIIMS, IIT पैटर्न पर प्रदेश का पहला इंस्टिट्यूट होगा।
 


अस्पताल की बिल्डिंग के लिए दिल्ली से आए विशेषज्ञ

स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड ऑर्किटेक्चर के निदेशक डॉ. वीरेंद्र पॉल इसके लिए जयपुर का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने यहां फैकल्टी से उनकी मुलाकात भी हुई। अस्पताल कैसे AIIMS के स्तर का कैसे बने इस पर एक सप्ताह में वे कार्ययोजना बनाकर हमें देंगे। इसमें AIIMS की तर्ज पर ही फैकल्टी रिक्रूट की जाएगी। उन्हें प्राइवेट प्रेक्टिस की अनुमति नहीं होगी और एनपीए अनिवार्य होगा। योग्यता की भिन्नता भी इसमें रखी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed