{"_id":"6864d4f4f757c536f608d6f3","slug":"rajasthan-ptet-result-2025-out-at-ptetvmoukota2025-in-check-details-here-2025-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटीईटी के नतीजे घोषित, फटाफट यहां डाउनलोड करें अपना स्कोर कोर्ड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटीईटी के नतीजे घोषित, फटाफट यहां डाउनलोड करें अपना स्कोर कोर्ड
Wed, 02 Jul 2025 12:14 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:14 PM IST
सार
Rajasthan PTET Result 2025 OUT: राजस्थान पीटीईटी 2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट के जरिए अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटीईटी 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। वे उम्मीदवार जो दो वर्षीय बीएड (B.Ed) या चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स (B.A. B.Ed/ B.Sc. B.Ed) में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा आयोजित इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की पहले ही जारी की जा चुकी थी। अब रिजल्ट के साथ ही अगली प्रक्रिया यानी काउंसलिंग और कॉलेज चॉइस फिलिंग की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पीटीईटी परीक्षा के माध्यम से ही राजस्थान के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में दो वर्षीय बीएड कोर्स और चार वर्षीय बीए-बीएड/बीएससी-बीएड कोर्स संचालित किए जाते हैं। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से मेरिट के आधार पर बीएड कॉलेज आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
महत्वपूर्ण तिथियां
राजस्थान पीटीईटी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 5 मार्च, 2025 से हुई थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल, 2025 निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 17 अप्रैल, 2025 किया गया। इसके बाद एक बार फिर आवेदन की समयसीमा बढ़ाई गई और अंतिम तिथि 5 मई, 2025 तय की गई। परीक्षा 15 जून, 2025 को आयोजित की गई थी।
ऐसे चेक करें अपना पीटीईटी रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं।
- अपने कोर्स - दो वर्षीय बीएड या चार वर्षीय बीएड को चुनें।
- अपना रोल नंबर व अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- लॉग इन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
कमेंट
कमेंट X